अशोक गहलोत ने राहुल गांधी को बताया कांग्रेस का कप्तान, कहा- मोदी के मुकाबले का है उनमें सामर्थ्य

By धीरेंद्र जैन | Published: July 24, 2019 04:02 AM2019-07-24T04:02:51+5:302019-07-24T04:02:51+5:30

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि भाजपा अभी शीर्ष की ओर है लेकिन यदि वे अपने चुनावी वादों को पूरा करने में असफल हुई तो पुनः उनकी उपेक्षा होगी क्योंकि हर ऊपर जाने वाली चीज को नीचे आना होता है। यही विधि का नियम है।

Ashok Gehlot says Rahul Gandhi Is And Will Remain Captain Of Congress | अशोक गहलोत ने राहुल गांधी को बताया कांग्रेस का कप्तान, कहा- मोदी के मुकाबले का है उनमें सामर्थ्य

अशोक गहलोत ने राहुल गांधी को बताया कांग्रेस का कप्तान, कहा- मोदी के मुकाबले का है उनमें सामर्थ्य

Highlightsराहुल गांधी के पद छोड़ने पर नये अध्यक्ष के मामले में टिप्पणी करने से अशोक गहलोत ने इंकार कर दिया।कर्नाटक में सरकार के मामले में पूछे सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोच्च है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर कोई संकट नहीं है। राहुल गांधी अब भी पार्टी के कप्तान हैं और आगे भी रहेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा, मैंने पिछले माह भी पार्टी कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान कहा था और आज पुनः दोहरा रहा हूँ कि राहुल गांधी अब भी पार्टी के मुखिया हैं और आगे भी रहेंगे।

उन्होंने राहुल गांधी के पद छोड़ने पर नये अध्यक्ष के मामले में टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी में भाजपा और प्रधानमंत्री का मुकाबला करने का सामर्थ्य है। मुख्यमंत्री ने भाजपा पर सशस्त्र बलों का सहारा लेकर धार्मिक भावनाओं को भड़काते हुए लोकसभा चुनाव लड़ने  का आरोप लगाया। भाजपा अभी शीर्ष की ओर है लेकिन यदि वे अपने चुनावी वादों को पूरा करने में असफल हुई तो पुनः उनकी उपेक्षा होगी क्योंकि हर ऊपर जाने वाली चीज को नीचे आना होता है। यही विधि का नियम है।

कर्नाटक में सरकार के मामले में पूछे सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोच्च है और जो भी फैसला होगा, उसे स्वीकार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का व्यवहार गलत मिसाल पेश कर रहा है। आप एक चुनी हुई सरकार को सरकारी मशीनरी कद दुरुपयोग कर हटाने पर आमादा हैं। कर्नाटक में भी वहीं दोहराया जा रहा है जो पहले तेलंगाना और गोवा में हुआ। 

Web Title: Ashok Gehlot says Rahul Gandhi Is And Will Remain Captain Of Congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे