लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के कांग्रेसी विधायकों को एकजुट रखने के लिए गहलोत और अविनाश पांडे को जिम्मेदारी

By शीलेष शर्मा | Updated: November 9, 2019 04:04 IST

पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाये हुए है और वे लगातार पार्टी के उन नेताओं के संपर्क में है जो मुंबई और दिल्ली के बीच समन्वय कर रहे है.

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में सरकार के गठन को लेकर भाजपा और शिव सेना में चल रही तल्खी के बीच कांगे्रस में भी राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है.पार्टी के आठ विधायक जो वीरवार से दिल्ली में डेरा डाले हुए थे उनको आज शाम तत्काल जयपुर कहने के लिए कह दिया गया है.

महाराष्ट्र में सरकार के गठन को लेकर भाजपा और शिव सेना में चल रही तल्खी के बीच कांगे्रस में भी राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है. पार्टी के आठ विधायक जो वीरवार से दिल्ली में डेरा डाले हुए थे उनको आज शाम तत्काल जयपुर कहने के लिए कह दिया गया है. पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाये हुए है और वे लगातार पार्टी के उन नेताओं के संपर्क में है जो मुंबई और दिल्ली के बीच समन्वय कर रहे है.

दरअसल यह विधायक पार्टी आलाकमान को यह समझाने के लिए दिल्ली आये थे कि भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के लिए कांग्रेस को इस समय शिव सेना का समर्थन कर देना चाहिए क्योंकि अधिकांश पार्टी के विधायक इसी राय के है.

इन नेताओं में पार्टी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल से मुलाकात की जो लगातार महाराष्ट्र के कांग्रेसी नेताओं और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीच संपर्क कायम कर एक कड़ी के रुप में काम कर रहे है.इधर कांग्रेस ने अपने विधायकों को मुंबई से जयपुर रवाना कर दिया ताकि कर्नाटक की तरह भाजपा कांगे्रस खेमे कोई तोड़-फोड़ ना कर सके.  

कांग्रेस विधायकों को जयपुर में सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी पार्टी के प्रभारी अविनाश पांडे और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सौंपी गयी है इन दोनों नेताओं ने लोकमत से बातचीत करते हुए इन तथ्यों की पुष्टि की और साफ किया कि कांग्रेस का कोई विधायक टूटने वाला नहीं है.

सूत्रों से मिली खबरों के अनुसार मुंबई में बैठे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को शरद पवार से संपर्क करने को कहा गया है जिसके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री  पृथ्वी राज चव्हाण अन्य नेताओं के साथ पवार से मिलने चले गये.  इन नेताओं को यह भी हिदायत दी गयी है कि शरद पवार सरकार के गठन को लेकर जो रणनीति तैयार करें उससे केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराने के बाद कांग्रेस कदम उठाये. 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रकांग्रेससोनिया गाँधीअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल