लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के 'ज्यादा बच्चों' वाले बयान पर ओवैसी का दावा- "सबसे ज्यादा कंडोम का इस्तेमाल करते हैं मुसलमान

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 29, 2024 11:45 IST

हैदराबाद में एक रैली में ओवैसी ने प्रधानमंत्री की "जिनके सबसे ज्यादा बच्चे हैं" वाली टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि "मुसलमान सबसे ज्यादा कंडोम का इस्तेमाल करते हैं."

Open in App
ठळक मुद्देओवैसी इस चुनाव में हैदराबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैंहैदराबाद में शेष तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के साथ 13 मई को मतदान होगा.नतीजे 4 जून को हैं.

नई दिल्ली: मुसलमानों के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी और "संपत्ति पुनर्वितरण...उन लोगों को...जिनके पास सबसे अधिक बच्चे हैं...घुसपैठियों" के दावों से शुरू हुई भाजपा और कांग्रेस के बीच तीखी बहसबाजी पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी अब बयान जारी किया.

रविवार को हैदराबाद में एक रैली में ओवैसी ने प्रधानमंत्री की "जिनके सबसे ज्यादा बच्चे हैं" वाली टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि "मुसलमान सबसे ज्यादा कंडोम का इस्तेमाल करते हैं" और सत्तारूढ़ पार्टी की 'मोदी की गारंटी' टैगलाइन पर कटाक्ष करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री के पास केवल एक ही गारंटी है...दलितों और मुसलमानों से नफरत."

औवेसी ने गरजते हुए कहा, "आप यह डर क्यों पैदा कर रहे हैं कि मुसलमान अधिक बच्चे पैदा करते हैं? मोदी सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, मुसलमानों में जनसंख्या वृद्धि और प्रजनन क्षमता में कमी आई है. मुसलमान सबसे ज्यादा कंडोम का इस्तेमाल करते हैं और मुझे यह कहने में कोई शर्म नहीं है..." 

ओवैसी ने कहा, "नरेंद्र मोदी हिंदुओं में डर पैदा कर रहे हैं कि मुस्लिम बहुसंख्यक समुदाय बन जाएंगे. कब तक मुसलमानों को लेकर डर पैदा करोगे? हमारा धर्म अलग है लेकिन हम इस देश के हैं." अब तक न तो भाजपा और न ही प्रधानमंत्री ने कोई प्रतिक्रिया दी है. 

एआईएमआईएम प्रमुख इस चुनाव में हैदराबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जो 1984 से उनके परिवार का गढ़ रहा है, जब उनके पिता सलाहुद्दीन ओवैसी ने इसे कांग्रेस से जीता था. हैदराबाद में शेष तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के साथ 13 मई को मतदान होगा. नतीजे 4 जून को हैं.

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024असदुद्दीन ओवैसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक हमारे साथ?, राजद विधायक भाई वीरेद्र ने कहा- 5वां सीट जीतेंगे और उपेंद्र कुशवाहा को हराएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर