लाइव न्यूज़ :

असदुद्दीन ओवैसी ने दी पाकिस्तान को चेतावनी, कश्मीर के मामलों में दखल देना करे बंद

By भाषा | Updated: January 19, 2019 20:20 IST

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा- ‘‘मुझे लगता है कि कश्मीर पर नीति में निरंतरता रहनी चाहिए लेकिन दुर्भाग्य से उसका अभाव है।’’ 

Open in App

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान से शनिवार को कहा कि वह कश्मीर के मामलों में दखल देना बंद करे। उन्होंने यह भी कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और बना रहेगा। हैदराबाद के सांसद ने कहा कि केंद्र में चाहे वह कांग्रेस हो या भाजपा, कश्मीर घाटी में हालात सामान्य करने के लिए उनके पास कोई नीति, दूर दृष्टि नहीं रही है।उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि कश्मीर पर नीति में निरंतरता रहनी चाहिए लेकिन दुर्भाग्य से उसका अभाव है।’’ ओवैसी ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा नीत केंद्र सरकार कश्मीरी पंडितों के लिए कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘कश्मीर समस्या का हल जेम्स बॉंड या रैम्बो शैली में नहीं होना चाहिए...।’’ ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान को कश्मीर मामलों में दखलंदाजी बंद करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा हाल ही में इस्तीफा देने वाले 2010 बैच के आईएएस अधिकारी शाह फैसल को अपनी खुद की स्वतंत्र राजनीतिक राह चुननी चाहिए। कश्मीर को इसी की जरूरत है। 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल