लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार CAA कानून भी लेगी वापस? कृषि कानूनों पर सरकार के बैकफुट के बाद ओवैसी ने कही बड़ी बात

By विनीत कुमार | Updated: November 19, 2021 14:04 IST

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि सरकार नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का कानून भी जल्द वापस लेगी। साथ ही ओवैसी ने कहा कि सरकार को आगामी चुनाव में अपनी हार नजर आने लगी थी, इसलिए कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला किया।

Open in App
ठळक मुद्देकृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया गया पर ये फैसला देरी से लिया गया है: असदुद्दीन ओवैसीओवैसी ने कहा- भाजपा आने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी हार नजर आ गई है, इसलिए कानून वापस लिएवह दिन भी दूर नहीं है, जब मोदी सरकार CAA का कानून भी वापस लेगी: ओवैसी

नई दिल्ली: कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान के बाद AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि सरकार नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का कानून भी वापस लेगी। साथ ही ओवैसी ने कहा कि जनता जब विरोध के लिए सड़कों पर उतरती है तो केंद्र सरकार उससे डरती है।

ओवैसी ने कहा कि सरकार ने कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया है पर ये फैसला देरी से लिया गया है। ओवैसी ने कहा कि इनको (भाजपा) आने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी हार नजर आ गई है और अपने आप सहित पार्टी को बचाने के लिए ये फैसला लिया गया है।

ओवैसी ने कहा, 'सरकार ने कृषि क़ानूनों को रद्द करने का फ़ैसला देरी से लिया है। यह किसान आंदोलन और किसानों की सफलता है। चुनाव में जाना था इसलिए केंद्र सरकार ने यह फ़ैसला लिया है। वह दिन भी दूर नहीं है, जब मोदी सरकार CAA का कानून भी वापस लेगी।'

700 किसानों की चली गई आंदोलन में जान

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार ओवैसी ने कहा, 'पहले दिन से विपक्ष कह रहा था कि तीनों कृषि कानून असंवैधानिक हैं। मोदी सरकार को कोई संवैधानिक हक नहीं है कि वे ऐसा कानून बनाएं। मोदी के इगो के लिए बस ये कानून बनाए गए थे। इस काले कानून की वजह से 700 किसानों को अपनी जान गंवानी पड़ी।'

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह देश के नाम संबोधन में तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने की घोषणा की।  मोदी ने शुक्रवार को घोषणा की कि सरकार ने तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने का फैसला किया है और उन्होंने प्रदर्शनकारी किसानों से घर लौटने की भी अपील की। किसान इन कानूनों के खिलाफ पिछले करीब एक साल से प्रदर्शन कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा, 'मैं आज देशवासियों से क्षमा मांगते हुए सच्चे मन से और पवित्र हृदय से कहना चाहता हूं कि शायद हमारी तपस्या में ही कोई कमी रही होगी, जिसके कारण दिये के प्रकाश जैसा सत्य कुछ किसान भाइयों को हम समझा नहीं पाए हैं।'

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीनरेंद्र मोदीकिसान आंदोलनFarmer AgitationCAA
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत