लाइव न्यूज़ :

ज्ञानवापी फैसला गलत, देश में अस्थिरता पैदा कर सकता है, जयपुर में बोले असदुद्दीन औवैसी

By अनिल शर्मा | Updated: September 14, 2022 14:41 IST

ओवैसी ने ज्ञानवापी फैसले को लेकर इससे पहले कहा था कि हमें इस फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट में अर्जी देनी चाहिए। मुझे उम्मीद है कि अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमिटी फैसले के खिलाफ याचिका देगी।

Open in App
ठळक मुद्देओवैसी ने कहा कि ज्ञानवापी फैसला गलत है ये भविष्य में ऐसे बहुत से मसलों को खोल देगा।असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ये फैसला देश में अस्थिर प्रभाव पैदा कर सकता है।हिजाब मुद्दे को लेकर पूछे सवाल पर ओवैसी ने कहा कि हिजाब मुसलमानों के लिए जरूरी धार्मिक प्रथा है।

जयपुरः ज्ञानवापी मामले पर आए फैसले पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने जयपुर में कहा कि यह फैसला गलत है और पूजा स्थल अधिनियम 1991 के खिलाफ है। गौरतलब है कि वाराणसी की जिला अदालत ने मामले पर सुनवाई करते हुए कहा था कि यह केस सुनने लायक है। इससे जिला अदालत से ज्ञानवापी-शृंगार गौरी की सुनवाई का रास्ता साफ हो गया है।

फैसले वाले दिन भी ओवैसी ने आपत्ति जताई थी और कहा था कि फैसले के बाद ऐसा लगता है कि हम बाबरी मस्जिद वाले रास्ते पर जा रहे हैं। इस बीच इस मुद्दे पर उन्होंने फिर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा  कि ज्ञानवापी फैसला गलत है। ये फैसला पूजा स्थल अधिनियम 1991 के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि ये भविष्य में ऐसे बहुत से मसलों को खोल देगा। ये फैसला देश में अस्थिर प्रभाव पैदा कर सकता है।

वहीं हिजाब मुद्दे को लेकर पूछे सवाल पर ओवैसी ने कहा कि हिजाब मुसलमानों के लिए जरूरी धार्मिक प्रथा है। अगर सरकारी स्कूल अन्य धार्मिक प्रतीकों की अनुमति दे रहे हैं, तो इसको क्यों नही दिया जा रहा है। AIMIM प्रमुख ने कहा कि महिला अपने सर पर पहन रही है अपने दिमाग पर नहीं। अगर कोई लड़की हिजाब पहनना चाहती है तो आप उसे क्यों रोकना चाहते हैं?

ओवैसी ने ज्ञानवापी फैसले को लेकर इससे पहले कहा था कि हमें इस फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट में अर्जी देनी चाहिए। मुझे उम्मीद है कि अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमिटी फैसले के खिलाफ याचिका देगी। इस आदेश के बाद 1991 के पूजा स्थल कानून का कोई मतलब नहीं रह जाता है।

 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीज्ञानवापी मस्जिद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक हमारे साथ?, राजद विधायक भाई वीरेद्र ने कहा- 5वां सीट जीतेंगे और उपेंद्र कुशवाहा को हराएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर