लाइव न्यूज़ :

ओवैसी ने उमर और खालिद के जमानत न मिलने पर कांग्रेस को बताया जिम्मेदार, जानिए क्यों

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 11, 2026 11:09 IST

Asaduddin Owaisi on Umar khalid and Sharjeel imam: उन्होंने यह भी कहा कि संसद में इसका विरोध करने वाले वह अकेले व्यक्ति थे।

Open in App

Asaduddin Owaisi on Umar khalid and Sharjeel imam: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कार्यकर्ताओं उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत नहीं मिलने के लिए कांग्रेस को दोषी ठहराया है और कहा है कि जिस कड़े यूएपीए कानून के तहत उन पर मामला दर्ज किया गया है, उसे कांग्रेस सरकार के दौरान लागू किया गया था। हैदराबाद के सांसद शनिवार को महाराष्ट्र के अमरावती जिले के चांदनी चौक इलाके में 15 जनवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव से पहले एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि चुनाव के दौरान धर्मनिरपेक्षता की बात करने वाले लोग वास्तव में मुसलमानों, दलितों और आदिवासियों के दुश्मन हैं क्योंकि वे वोट हासिल करने के लिए राजनीतिक धर्मनिरपेक्षता का इस्तेमाल करते हैं।

उन्होंने कहा कि गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धारा 15ए के आधार पर उच्चतम न्यायालय ने पांच जनवरी को खालिद और इमाम दोनों की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। ओवैसी ने कहा कि (कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान) तत्कालीन गृह मंत्री पी चिदंबरम ने यूएपीए पेश किया था। उन्होंने यह भी कहा कि संसद में इसका विरोध करने वाले वह अकेले व्यक्ति थे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने यह भी कहा था कि इस कानून का इस्तेमाल पुलिस मुसलमानों, आदिवासियों, दलितों और उन बुद्धिजीवियों के खिलाफ करेगी जो सरकार की नीतियों को समझते हैं और उनका विरोध करते हैं। आज जो हुआ, आप देख सकते हैं, इन दोनों बच्चों को उस कानून में आतंकवाद की परिभाषा के कारण जमानत नहीं मिल सकी।’’ ओवैसी ने कहा कि जहां खालिद और इमाम पांच साल से जेल में बंद हैं, वहीं एल्गार परिषद मामले में आरोपी 85 वर्षीय स्टेन स्वामी की इसी कानून के कारण जेल में मौत हो गई। उन्होंने कहा कि 2019 में यूएपीए में संशोधन के समय भाजपा सरकार का कांग्रेस ने समर्थन किया था, जो अब निर्दोष लोगों की जिंदगियां तबाह कर रहा है। 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीउमर खालिदशर्जील इमामकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष