लाइव न्यूज़ :

मणिपुर की घटना पर पर बोले असदुद्दीन ओवैसी- वीडियो वायरल होने के बाद बोलने को मजबूर हुए पीएम

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 20, 2023 15:00 IST

मणिपुर में अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' के आयोजन के बाद झड़पें शुरू हुई थीं। तब से अब तक 160 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देअसदुद्दीन ओवैसी ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को हटाने और मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की।औवेसी ने मोदी की दो महीने की चुप्पी पर सवाल उठाया और पूछा कि क्या सीएम सिंह 160 लोगों की जान के नुकसान की भरपाई करेंगे।वीडियो बुधवार को सामने आने के बाद मणिपुर में तनाव काफी बढ़ हो गया है।

नई दिल्ली: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मणिपुर की दो महिलाओं को नग्न घुमाने के वीडियो पर प्रतिक्रिया देने के लिए केवल इसलिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि यह वायरल हो गया था। उन्होंने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को हटाने और मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए ओवैसी ने कहा, "पीएम को वीडियो पर प्रतिक्रिया देने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि यह अब वायरल हो गया है...वहां नरसंहार हो रहा है...न्याय तभी होगा जब सीएम को हटाया जाएगा और पीएम सीबीआई जांच का आदेश देंगे।" इससे पहले औवेसी ने मोदी की दो महीने की चुप्पी पर सवाल उठाया और पूछा कि क्या सीएम सिंह 160 लोगों की जान के नुकसान की भरपाई करेंगे।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "कुकी जनजातियों के लगातार दो महीने से जारी नरसंहार के बाद आखिरकार प्रधानमंत्री ने मणिपुर पर बात की, इस सवाल का सरकार को जवाब देना चाहिए लेकिन क्या मोदी ने उस भयानक वीडियो पर प्रतिक्रिया दी होगी? क्या मणिपुर के भाजपा मुख्यमंत्री मारे गए 160 लोगों, बलात्कार की शिकार कई महिलाओं, विस्थापित हुए पचास हज़ार लोगों को न्याय देंगे, नहीं, नहीं।"

संसद के मॉनसून सत्र से पहले पीएम मोदी ने मणिपुर वीडियो पर दुख जताया और इसे किसी भी सभ्य समाज के लिए 'शर्मनाक' बताया। मोदी ने कहा कि हमें राजनीति से ऊपर उठकर महिलाओं की सुरक्षा करनी चाहिए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न घुमाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

वीडियो बुधवार को सामने आने के बाद मणिपुर में तनाव काफी बढ़ हो गया है। वीडियो में दिख रहा है कि अन्य पक्ष के कुछ व्यक्ति एक समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड करा रहे हैं। मणिपुर में अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' के आयोजन के बाद झड़पें शुरू हुई थीं। तब से अब तक 160 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीमणिपुरनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’