लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र को घेरा, संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

By शिवेंद्र राय | Updated: August 27, 2022 17:56 IST

अरुणाचल प्रदेश के छगलागाम में हदीगारा-डेल्टा 6 के पास चीनी सेना का निर्माण कार्य करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है और संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन जंग की तैयारी कर रहा है और हमारी सरकार सो रही है- ओवैसीचीन हमारी जमीन पर बुलडोजर चला रहा है- ओवैसीबुलडोजर चलाने वाले चीन के बुलडोजर पर खामोश क्यों हैं?- ओवैसी

नई दिल्ली: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अरुणाचल प्रदेश में चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। ओवैसी ने कहा है कि चीन हमारी जमीन पर बुलडोजर चला रहा है। प्रधानमंत्री जी इस पर कुछ बोलें, कब तक चुप बैठेंगे। असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कमजोर पर बुलडोजर चलाने वाले चीन के बुलडोजर पर खामोश क्यों हैं? ओवैसी ने चेतावनी देते हुए कहा चीन जंग की तैयारी कर रहा है।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती हिस्से में चीनी सैनिक भारी मशीनों के साथ निर्माण कार्य करते दिख रहे हैं। ये वीडियो अरुणाचल प्रदेश के स्थानीय लोगों ने बनाया है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि चीनी सैनिक अपने इलाके में हैं या भारतीय सीमा में। अभी तक इस पर सरकार की तरफ से भी कोई जवाब नहीं आया है। असदुद्दीन ओवैसी इसी वीडियो का हवाला देकर केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे थे।

ओवैसी ने कहा कि चीन जंग की तैयारी कर रहा है और हमारी सरकार सो रही है। उन्होंने इसे बेहद गंभीर मुद्दा बताते हुए संसद का विशेष सत्र बुलाने की भी मांग की। ओवैसी ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरते हुए कहा, "क्या हमारे प्रधानमंत्री साहब, जो चीन का नाम लेने से भी डरते हैं, हमें बताएंगे कि चीनी निर्माण दल अरुणाचल प्रदेश में हमारे क्षेत्र में क्या कर रहा है?" ओवैसी ने आगे कहा कि लद्दाख में दो साल से अधिक समय से चीनी घुसपैठ जारी है और अब हमारे पास अरुणाचल में भी चीनी निर्माण दलों की तस्वीरें आ रही हैं।

बता दें कि कथित तौर पर निर्माण गतिविधियों का वीडियो अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में स्थानीय लोगों द्वारा बनाया गया है। वीडियो में छगलागाम में हदीगारा-डेल्टा 6 के पास चीनी सेना निर्माण कार्य करते हुए दिख रही है। जिस स्थान का यह वीडियो बताया जा रहा है वहां पहुंचना बेहद ही मुश्किल है। वहां तक पहुंचने में आम आदमी को तीन से चार दिन लग जाते हैं।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीनरेंद्र मोदीअरुणाचल प्रदेशचीनLine of Actual Controlभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया