लाइव न्यूज़ :

ओवैसी का PM मोदी पर करारा हमला, नरसिम्हा राव को ठहराया बाबरी मस्जिद विध्वंस के लिए जिम्मेदार

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 26, 2019 12:16 IST

ओवैसी ने प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा, 'आपकी पार्टी का कोई मुस्लिम सांसद नहीं आता है। कौन उन्हें पीछे रख रहा है? आप। यही अंतर है आपके शब्दों और विचारधारा में। नरसिम्हा राव बाबरी मस्जिद विध्वंस के लिए जिम्मेदार थे, पीएम होने के बावजूद वे कुछ नहीं कर सकते थे।'

Open in App

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख व वरिष्ठ नेता असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार (26 जून) को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है। साथ ही साथ उन्होंने बाबरी मस्जिद को गिराने को लेकर तात्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव को जिम्मेदार ठहराया। 

ओवैसी ने प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा, 'आपकी पार्टी का कोई मुस्लिम सांसद नहीं आता है। कौन उन्हें पीछे रख रहा है? आप। यही अंतर है आपके शब्दों और विचारधारा में। नरसिम्हा राव बाबरी मस्जिद विध्वंस के लिए जिम्मेदार थे, पीएम होने के बावजूद वे कुछ नहीं कर सकते थे। अब पीएम मोदी हैं जो अपनी विचारधारा पर काम करना चाहते हैं।'

उन्होंने कहा, 'पीएम को शाहबानो याद है। क्या उन्हें तबरेज अंसारी, अखलाक, पहलु खान याद नहीं थे? क्या उन्हें याद नहीं था कि उनके मंत्री ने अलीमुद्दीन अंसारी के हत्यारों को माला पहनाई थी? अगर कोई 'गटर' वाली टिप्पणी कर रहा है, तो आप मुसलमानों को आरक्षण क्यों नहीं देते?'दरअसल, बीते दिन पीएम मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति अभिभाषण पर चर्चा करने के दौरान मुस्लिमों को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला था। पीएम मोदी ने कहा था कि कांग्रेस के मंत्री ने खुद यह कहा है कि कांग्रेस यह मानती है मुसलमानों के उत्थान की जिम्मेदारी उसकी नहीं है, अगर वो 'गटर' में पड़े रहना चाहते हैं तो पड़े रहने दो।

आपको बता दें कि इस समय औवेसी बीजेपी और आरएसएस पर लगातार हमलावर हैं। उन्होंने 24 जून को झारखंड में मॉब लिचिंग की घटना को लेकर बीजेपी और आरएसएस पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि मॉब लिचिंग की घटना रुकने वाली नहीं हैं क्योंकि बीजेपी और आरएसएस ने मुसलमानों के खिलाफ नफरत की भावना बढ़ाई है। उन्होंने सफलतापूर्वक एक ऐसी मानसिकता बनाई है जहां मुसलमानों को आतंकवादी, देशद्रोही और गौ-हत्या के रूप में देखा जाता है।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत