लाइव न्यूज़ :

लालू यादव के दिल्ली लौटते ही शुरू हुई तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने की अटकलें, बिहार में बढ़ने लगी राजनीतिक सरगर्मी

By एस पी सिन्हा | Updated: February 12, 2023 15:20 IST

बिहार में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने लगी है। ऐसी अटकलें तेज होने लगी हैं कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। फिलाहल लालू यादव दिल्ली में हैं और पटना आने की संभावना कम है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार की सियासत में बड़े बदलाव की अटकलें, लालू यादव के सिंगापुर से लौटने के बाद तेज हुई चर्चा।बिहार में तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलें तेज हो गई हैं।सूत्रों के अनुसार लालू यादव के दिल्ली लौटने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फोन पर उनसे बात की है।

पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के सिंगापुर से दिल्ली लौट आने के बाद बिहार की सियासत को लेकर कयास लगाये जाने लगे हैं। हालांकि लालू यादव के अभी बिहार आने की कोई संभावना नही है, बावजूद इसके राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने की संभावना जताई जाने लगी है। 

बिहार में जदयू के अंदर उथल-पुथल चल रहा है। तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने में हो रही देरी पर लालू यादव कौन सी रणनीतिक चालें चलते हैं, इसका इंतजार सबसे अधिक राजद कार्यकर्ताओं को है। लालू यादव की वतन वापसी कई मायनों में खास है। उनकी गैरमौजूदगी में राजद और जदयू के रिश्तों में खटास देखने को मिली है।

चर्चा है कि लालू यादव के दिल्ली लौटने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फोन पर उनसे बात की है और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। लालू दिल्ली में अपनी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती के साथ रहेंगे। वहीं से बिहार की सियासत पर नजर रखेंगे। 

बता दें कि बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार होना है। कई आयोग आदि में पद रिक्त पड़े हैं। महागठबंधन के अंदर इन सब पर फैसला होना है। महागठबंधन के घटक दलों के संबंधों में उतार-चढ़ाव को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि प्रदेश की राजनीति में लोकसभा चुनाव से पहले एक बड़ा सियासी भूचाल आने वाला है और वह सिर्फ लालू यादव के पटना लौटने का इंतजार कर रहा है। 

वहीं महागठबंधन में राजद और कांग्रेस के रिश्ते भी ठीक नहीं हैं। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजद और कांग्रेस आमने-सामने है। यही वजह है कि खरमास के बाद होने वाले कैबिनेट विस्तार को अब तक अंतिम विस्तार नहीं दिया गया है। वहीं नीतीश कुमार घोषणा कर चुके हैं कि 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव महागठबंधन उपमुख्यमंत्री तेजस्वी के नेतृत्व में लड़ेगा। 

नीतीश यह कहकर राजद की उस बेचैनी को शांत करना चाहते थे कि आखिर तेजस्वी मुख्यमंत्री कब बनेंगे? लेकिन राजद की बेचैनी इससे शांत नहीं हुई है। गोपलागंज और कुढ़नी के उपचुनाव में महागठबंधन की हार से यह बढ़ ही गई है। राजद नेताओं को अब लगने लगा है कि नीतीश के पास वोट ट्रांसफर करने की हैसियत अब बची नहीं है। ऐसा मानने वालों को लगता है कि 2025 तक इंतजार के बजाय अगले लोकसभा चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री की कुर्सी पर तेजस्वी काबिज हो जाएं। 

शायद यही कारण है कि राजद के लोग इसके लिए बार-बार ’डील’ की याद भी दिला रहे हैं और दूसरी तरफ उपेंद्र कुशवाहा इसी तथाकथित ’डील’ को लेकर नीतीश से सवाल भी पूछ रहे हैं। इन सबके बीच लालू यादव फिलहाल दिल्ली से ही बिहार की राजनीति पर नजर रखेंगे और वहीं से सियासी चाल तैयार करेंगे।

टॅग्स :बिहार समाचारतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?