लाइव न्यूज़ :

आर्यन खान क्रूज ड्रग्स केस में सीबीआई ने समीर वानखेड़े को 18 मई को पूछताछ के लिए बुलाया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 17, 2023 19:22 IST

एनसीबी के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस में फंसाने से बचाने के लिए 25 करोड़ रिश्वत मांगने का आरोप है। सीबीआई ने समीर वानखेड़े के ठिकानों पर हाल ही में छापेमारी भी की थी। सीबीआई ने उन्हें 18 मई को पूछताछ के लिए बुलाया है।

Open in App
ठळक मुद्देआर्यन खान क्रूज ड्रग्स केस में समीर वानखेड़े की मुश्किलें बढ़ींसीबीआई ने 18 मई को पूछताछ के लिए बुलाया समीर वानखेड़े पर जबरन वसूली का आरोप है

नई दिल्ली: मुंबई एनसीबी के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को आर्यन खान क्रूज ड्रग्स केस में सीबीआई ने 18 मई को पूछताछ के लिए बुलाया है। समीर वानखेड़े से मुंबई में पूछताछ होगी। एनसीबी के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस में फंसाने से बचाने के लिए 25 करोड़ रिश्वत मांगने का आरोप है।

आर्यन खान क्रूज ड्रग्स मामले में सीबीआई ने समीर वानखेड़े के ठिकानों पर हाल ही में छापेमारी भी की थी। इस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के पूर्व जोनल निदेशक समीर वानखेड़े पर सीबीआई ने जबरन वसूली और गहरी साजिश का आरोप लगाया है। 

सीबीआई द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, समीर वानखेड़े और उनकी टीम ने छापेमारी के दौरान असली रिपोर्ट को बदल दिया था। सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर में वानखेड़े, एनसीबी के पूर्व एसपी विश्व विजय सिंह, एनसीबी के खुफिया अधिकारी आशीष रंजन और दो निजी व्यक्तियों गोसावी और उनके सहयोगी सनविल डिसूजा को आरोपी के रूप में नामित किया गया और यह रिपोर्ट सोमवार को सावर्जनिक की गई है। 

मामला साल 2021 का है जब आर्यन खान के क्रूज पर पार्टी करने के दौरान मादक पदार्थ पाए गए थे। सीबीआई की एफआईआर में कहा गया है कि वास्तव में 50 लाख रुपये की राशि ली गई थी लेकिन बाद में इस राशि का एक हिस्सा वापस कर दिया गया था। आर्यन खान की गिरफ्तारी के समय समीर वानखेड़े एनसीबी के प्रमुख थे। 

सीबीआई ने मामले में कार्रवाई करते हुए वानखेड़े की बहन यास्मीन वानखेड़े के घर से और उनके पिता ज्ञानेश्वर वानखेड़े के घर से भी पैसौं की बरामदगी की थी। सीबीआई के इस एक्शन के बाद समीर वानखेड़े ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि उनकी पत्नी और बच्चों के मौजूद होने पर सीबीआई अधिकारियों मे उनके निवासी पर 12 घंटे से अधिक समय तक छापेमारी की। समीर वानखेड़े ने अपने ऊपर हुई कार्वाई पर कहा था कि  मुझे देशभक्त होने का इनाम मिल रहा है।

टॅग्स :Sameer Wankhedeशाहरुख खाननारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी)Narcotics Control Bureau (NCB)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम