लाइव न्यूज़ :

RBI के गवर्नर पद के लिए सरकार की पसंद हो सकते हैं अरविंद पानगढ़िया, PM मोदी के साथ मधुर हैं संबंध

By संतोष ठाकुर | Updated: December 11, 2018 05:33 IST

सरकार का प्रयास होगा कि रिजर्व बैंक का अगला गवर्नर न केवल आर्थिक ज्ञान के मोर्चे पर अव्वल हो, बल्कि इस सरकार और इसके कामकाज के तरीके से भी भलीभांति परिचित हो.

Open in App

रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल के इस्तीफे के बाद अब इस पद के अगले दावेदार को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. पहले रघुराम राजन के इस्तीफे और अब उर्जित पटेल के इस पद से इस्तीफा देने के बाद केंद्र सरकार पर यह दबाव बढ़ गया है कि वह किसी ऐसे व्यक्ति को यह पद सौंपे, जिसके साथ उसके बेहतर रिश्ते हों और वह उसके लिए किसी तरह की समस्या खड़ी न करे.

सरकार का प्रयास होगा कि रिजर्व बैंक का अगला गवर्नर न केवल आर्थिक ज्ञान के मोर्चे पर अव्वल हो, बल्कि इस सरकार और इसके कामकाज के तरीके से भी भलीभांति परिचित हो. इन मानकों के आधार पर माना जा रहा है कि मोदी सरकार आरबीआई के अगले गवर्नर के तौर पर अरविंद पानगढि़या के नाम पर विचार कर सकती है. पानगढि़या पूर्व में नीति आयोग के उपाध्यक्ष रह चुके हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके संबंध काफी अच्छे हैं.

एक अधिकारी ने कहा कि जब रघुराम राजन ने आरबीआई गवर्नर पद से इस्तीफा दिया था, तब स्वयं प्रधानमंत्री मोदी ने पानगढि़या को इस पद के लिए चिह्नित किया था, लेकिन पानगढि़या ने यह कहते हुए इनकार कर दिया था कि चूंकि वे नीति आयोग में हैं, इसलिए यह पद स्वीकार नहीं कर सकते. साथ ही उन्होंने बताया था कि वे कोलंबिया विश्वविद्यालय में पढ़ाते हैं और उन्हें वहां एक तय समय के भीतर वापस जाकर अध्यापन शुरू करना होगा. ऐसा नहीं करने पर उनका विश्वविद्यालय के साथ संबंध समाप्त हो जाएगा.

पानगढि़या ने कहा था कि कोलंबिया विवि में अध्यापन के लिए कोई उम्र नहीं है, जब तक आप समर्थ हैं अध्यापन कर सकते हैं. पानगढि़या ने कहा था कि इन हालातों के चलते वे वापस कोलंबिया विश्वविद्यालय जाना पसंद करेंगे.

अब बदल गए हालात!

उस समय और अब की स्थिति में आए बदलाव के बारे में नीति आयोग के एक अधिकारी ने कहा, ''पानगढि़या नीति आयोग से इस्तीफा देकर कोलंबिया विवि लौट गए हैं. ऐसे में वे फिर से वहां से करीब दो वर्ष तक की छुट्टी ले सकते हैं. केंद्र में मोदी सरकार का कार्यकाल अगले मई तक है. सरकार चाहे तो उन्हें इस पद पर लाने का प्रयास कर सकती है. आम चुनाव के बाद यदि अगली सरकार फिर भाजपा की बनी तो पानगढि़या को नियमित किया जा सकता है.'' यह पूछे जाने पर कि क्या पानगढि़या इसके लिए राजी होंगे, एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''हाल ही में जब वे भारत आए थे, तब प्रधानमंत्री मोदी से उनकी चर्चा हुई थी. खबरों के मुताबिक, आरबीआई को लेकर भी बात हुई थी, क्योंकि उन्होंने कहा था कि हो सकता है कि उन्हें फिर भारत आना पड़े.'' 

टॅग्स :आरबीआईनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर