लाइव न्यूज़ :

आप पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, कहा- गिरफ्तार करो ना

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 8, 2022 15:27 IST

गुजरात में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने की उम्मीद लगाए बैठी आम आदमी पार्टी (आप) भगवा पार्टी पर आरोप लगा रही है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में आगामी चुनावों में हार के डर से केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी के खिलाफ झूठे आरोप लगा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलाकेजरीवाल ने उन्हें चुनौती दी कि अगर वह 'भ्रष्ट' हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जाएगुजरात में विधानसभा चुनाव दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को होने हैं और नतीजे आठ दिसंबर को घोषित किए जाएंगे

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नीत केंद्र सरकार पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को तीखा हमला बोला। केजरीवाल ने उन्हें चुनौती दी कि अगर वह 'भ्रष्ट' हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जाए। इसी क्रम में उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "पंजाब के पहले पीएम बोले- केजरीवाल आतंकवादी है। गृह मंत्रालय ने जांच बैठा दी। क्या हुआ उसका?"

केजरीवाल ने आगे लिखा, "अब गुजरात/एमसीडी के पहले कह रहे हैं केजरीवाल भ्रष्ट है। अरे, केजरीवाल आतंकवादी या भ्रष्ट है तो गिरफ्तार करो ना? केजरीवाल ना आतंकवादी है ना भ्रष्ट। केजरीवाल जनता का लाडला है। इस से बीजेपी को तकलीफ है।" बता दें कि गुजरात में विधानसभा चुनाव दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को होने हैं और नतीजे आठ दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के लिए बहुप्रतीक्षित चुनाव चार दिसंबर को होंगे। भाजपा नेता संबित पात्रा ने हाल ही में आप सरकार और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा था कि उनकी 'मंशा और ईमानदारी' प्रदूषित है और शहर 'भ्रष्टाचार के प्रदूषण' से जूझ रहा है। पात्रा ने निर्माण उद्योगों में दिल्ली के श्रम मंत्रालय द्वारा बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया। 

उन्होंने आप सरकार पर निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए आवंटित धन की हेराफेरी करने का आरोप लगाया। पात्रा ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार ने 'फर्जी' निर्माण श्रमिकों को पंजीकृत किया और आप के पार्टी से संबंधित कार्यों के लिए उनके लिए आवंटित धन का गबन किया। आप सरकार की अब खत्म हो चुकी शराब नीति भी हाल ही में भाजपा और दिल्ली की सत्तारूढ़ पार्टी के बीच टकराव का मुद्दा बनी हुई थी।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालनरेंद्र मोदीगुजरात विधानसभा चुनाव 2022
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर