लाइव न्यूज़ :

सिसोदिया की गिरफ्तारी पर केजरीवाल का दावा- उन्हें गिरफ्तार नहीं करना चाहते थे CBI अधिकारी, बताया क्यों किया ऐसा काम

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 27, 2023 12:43 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि ज्यादातर सीबीआई अधिकारी मनीष की गिरफ्तारी के खिलाफ थे।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई ने रविवार को सिसोदिया को शराब की बिक्री से संबंधित आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में गिरफ्तार किया था।यह नीति अब रद्द की जा चुकी है।सीबीआई के कार्यालय रवाना होने से पहले दिल्लीवासियों को मनीष सिसोदिया ने एक पत्र लिखा था।

नई दिल्ली: आबकारी नीति मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किए जाने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि उन्हें बताया गया है कि ज्यादातर सीबीआई अधिकारी मनीष की गिरफ्तारी के खिलाफ थे। 

उन्होंने ये भी कहा कि वे सभी उनका बहुत सम्मान करते हैं और उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। लेकिन उन्हें गिरफ्तार करने का राजनीतिक दबाव इतना अधिक था कि उन्हें अपने राजनीतिक आकाओं की बात माननी पड़ी। बता दें कि सीबीआई ने रविवार को सिसोदिया को शराब की बिक्री से संबंधित आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में गिरफ्तार किया था।

यह नीति अब रद्द की जा चुकी है। पुलिस ने रविवार को सीबीआई कार्यालय के पास प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह और मंत्री गोपाल राय सहित 50 लोगों को भी हिरासत में लिया था। यही नहीं, सीबीआई के कार्यालय रवाना होने से पहले दिल्लीवासियों को लिखे पत्र में सिसोदिया ने कहा था कि उन्हें कुछ महीने जेल में रहना पड़ सकता है, लेकिन उन्हें इसकी जरा भी चिंता नहीं है।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए गए हैं और उन्हें विश्वास है कि अदालत में उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया जाएगा। सीबीआई मुख्यालय के लिए रवाना होने से पहले सिसोदिया ने अपनी मां का आशीर्वाद लिया और मथुरा रोड स्थित अपने आवास से राजघाट तक रोड शो किया। केजरीवाल ने सिसोदिया के पत्र को ट्विटर पर साझा किया।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :अरविंद केजरीवालमनीष सिसोदियाAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल