लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल का दावा- मनीष सिसोदिया के आवास पर CBI की छापेमारी के बाद गुजरात में AAP का मत प्रतिशत 4 फीसदी तक बढ़ा

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 1, 2022 17:00 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दावा किया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर छापा मारने के बाद गुजरात में आम आदमी पार्टी का मत प्रतिशत चार फीसदी तक बढ़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल ने कहा कि अगर सिसोदिया को गिरफ्तार किया जाता है तो यह मत प्रतिशत छह फीसदी तक बढ़ जाएगा।उन्होंने कहा कि सीबीआई ने सिसोदिया के आवास पर छापा मारा, उनके गांव गयी तथा उनके बैंक लॉकर की तलाशी ली।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘‘ईमानदारी का प्रमाणपत्र’’ दिया है।

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई की कार्रवाई को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय जांच एजेंसी की छापेमारी के बाद गुजरात में उनकी पार्टी के वोट शेयर में चार फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सिसोदिया के गिरफ्तार होने तक यह बढ़कर छह प्रतिशत हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने "ईमानदारी का प्रमाणपत्र" दिया है। बता दें कि पिछले महीने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली सरकार की आबकारी नीति 2021-22 में कथित अनियमितताओं के संबंध में सिसोदिया के आवास सहित 31 स्थानों पर छापेमारी की थी। सिसोदिया आबकारी नीति के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं के संबंध में सीबीआई द्वारा दर्ज प्राथमिकी में नामित 15 लोगों और संस्थाओं में शामिल हैं।

आप प्रमुख ने कहा कि सीबीआई ने सिसोदिया के आवास पर छापा मारा, उनके गांव गए और उनके बैंक लॉकर की तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला। केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया के खिलाफ फर्जी केस दर्ज उन्होंने जांच का स्वागत किया लेकिन मानहानि के मामले की धमकी नहीं दी। उन्होंने ये भी कहा कि सीबीआई पर उनके डिप्टी सीएम को गिरफ्तार करने का दबाव है।

भाजपा पर विधायकों को खरीदने का आरोप लगाते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि क्या वह कुछ गलत हैं यदि वह स्कूल और अस्पताल बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मेरे दोनों बच्चे आईआईटी में पढ़े हैं। मैं भारत के हर बच्चे को समान शिक्षा देना चाहता हूं। केजरीवाल और आप नेताओं ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने आप विधायकों को पाला बदलने के लिए पैसे की पेशकश की है। गौरतलब है कि आप सरकर यह बताने के लिए सोमवार को विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव लेकर आयी कि दिल्ली में भाजपा का 'ऑपरेशन लोटस' विफल हो गया है।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालBJPमनीष सिसोदियाManish Sisodia
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह