लाइव न्यूज़ :

Haryana Politics: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, 90 विधानसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे

By धीरज मिश्रा | Updated: January 28, 2024 18:00 IST

Haryana Politics: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वह हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश की 90 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे सहमति बनी तो इंडिया गठबंधन के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेंगेकेजरीवाल ने कहा, मैं कोई आतंकवादी हूं कि मेरे पीछे ईडी-सीबीआई लगा रखी है

Haryana Politics: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वह हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने दम पर चुनाव लडेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश की 90 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में हम है वह लोकसभा चुनाव के लिए हुआ है। लेकिन, विधानसभा में हम अपने दम पर लड़ेंगे।

मालूम हो कि सीएम केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को जींद में प्रदेश स्तरीय 'बदलाव रैली' में शामिल हुए थे। सीएम ने इस दौरान इंडिया गठबंधन पर कहा कि सहमति बनने पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जब अक्टूबर में विधानसभा चुनाव हो तो झाड़ू का बटन दबा कर आप की सरकार बनाए।

उन्होंने कहा कि मैं हरियाणा का रहने वाला हूँ, मेरी यहाँ रिश्तेदारियाँ हैं। जब मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हमारे लोगों को युद्धग्रस्त इज़राइल भेजते हैं तो मुझे बहुत दुख होता है। यहां के सीएम आपको अपना नहीं मानते हैं। वो अपने रिश्तेदारों को भेजे ना इज़राइल नहीं भजेंगे। 

उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि मैं कोई आतंकवादी हूं कि मेरे पीछे ईडी-सीबीआई लगा रखी है। मैं आतंकवादी नहीं, ये आतंकवादी हैं जिन्होंने घर- घर में महंगाई का आतंक फैला रखा है। आज इलाज महँगा है क्योंकि इनकी दवाई वालों से मिलीभगत है। पेट्रोल-डीजल महँगा है क्योंकि तेल कंपनियों इनके दोस्तों की है।

आज बिजली महँगी है क्योंकि बिजली कंपनियों से इनकी मिली भगत है। मैंने स्कूल-अस्पताल ठीक करना चाहा, हम मुफ़्त इलाज करना चाहते हैं, हम मुफ़्त बिजली देना चाहते हैं, हम भ्रष्टाचार ख़त्म करना चाहते हैं। इसलिए बीजेपी मुझे जेल भेजना चाहती है।

केजरीवाल ने कहा राजनीति छोड़ दूंगा केजरीवाल ने जनता से कहा कि यह लोग देश की शिक्षा व्यवस्था ठीक कर दें, सबके लिए समान शिक्षा कर दें, सबके लिए अच्छे इलाज का इंतजाम कर दें, महंगाई कम, जैसे हमने दिल्ली, पंजाब में महंगाई कम करके दिखाई, हर हाथ, हर युवा को रोजगार दे दो, गरीबों को फ्री बिजली, सबको 24 घंटे बिजली दे दो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालमनोहर लाल खट्टरभगवंत मानहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम