लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल संग संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में बोले KCR- पीएम मोदी को अध्यादेश वापस लेना चाहिए, हम इसकी मांग करते हैं

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 27, 2023 16:35 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को हैदराबाद में तेलंगाना के मुख्यमंत्री और बीआरएस अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव से मुलाकात कर केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन मांगा।

Open in App
ठळक मुद्देचंद्रशेखर राव ने दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र से अध्यादेश को वापस लेने की मांग की।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अध्यादेश वापस लेना चाहिए, हम इसकी मांग करते हैं।चंद्रशेखर राव ने कहा कि हम केजरीवाल के साथ खड़े रहेंगे।

हैदराबाद: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को हैदराबाद में तेलंगाना के मुख्यमंत्री और बीआरएस अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव से मुलाकात कर केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन मांगा। इसी क्रम में चंद्रशेखर राव ने केजरीवाल के साथ एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र से अध्यादेश को वापस लेने की मांग की।

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अध्यादेश वापस लेना चाहिए, हम इसकी मांग करते हैं। यह समय आपातकाल के दिनों से भी बदतर है, आप (केंद्र) लोगों द्वारा चुनी गई सरकार को काम नहीं करने दे रहे हैं।" हैदराबाद में चंद्रशेखर राव ने कहा कि हम केजरीवाल के साथ खड़े रहेंगे, अध्यादेश को नाकाम करने के लिए लोकसभा और राज्यसभा में अपनी पूरी ताकत लगा देंगे।

केजरीवाल अध्यादेश के खिलाफ समर्थन हासिल करने के लिए गैर-भाजपा दलों के नेताओं से संपर्क साध रहे हैं, ताकि इस बारे में संसद में विधेयक लाए जाने पर केंद्र की कोशिश विफल हो जाए। इस हफ्ते की शुरुआत में केजरीवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात कर इस मामले में उनका समर्थन मांगा था।

वहीं, केजरीवाल ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "दिल्ली के लोगों को न्याय दिलाने के लिए वह (केसीआर), उनकी पार्टी और उनकी सरकार हमारे साथ हैं। यह सिर्फ दिल्ली की बात नहीं है, बल्कि देश के लोकतंत्र को बचाने की बात है... उनके (केसीआर) समर्थन ने हमें बहुत ताकत दी है।"

टॅग्स :के चंद्रशेखर रावK Chandrashekhar Raoअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी