लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल-ममता बनर्जी समेत विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अमित शाह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की, जानें किसने क्या कहा

By सुमित राय | Updated: August 2, 2020 22:02 IST

केंद्रीय देश के गृहमंत्री अमित शाह रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए, उन्होंने इस बात की जानकारी खुद ट्वीट करके दी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सीएम केजरीवाल ने ट्वीट किया, "मैं माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी रविवार को अमित शाह के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। अमित शाह के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को अमित शाह के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की है। उन्होंने ट्वीट किया, “केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कोविड-19 से संक्रमित होने की खबर सुनी। उनके जल्दी ठीक होने की कामना करती हूं। मेरी प्रार्थानाएं उनके और उनके परिवार के साथ हैं।”

दिल्ली सीएम केजरीवाल ने ट्वीट किया, "मैं माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वरिष्ठ भाजपा नेता रमन सिंह और राज्य के अन्य नेताओं ने भी शाह के जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना की। बघेल ने ट्वीट कर लिखा, “देश के गृहमंत्री श्री अमित शाह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस देव सिंह ने ट्वीट किया, “गृहमंत्री अमित शाह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आप जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं और पूरी ऊर्जा के साथ राष्ट्र की सेवा के लिए तैयार रहें। पूरे देश की शुभकामनाएं और प्रार्थनाएं आपके साथ है।’’

भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णु देव साई ने कहा, ‘‘माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर बेहद चिंताजनक है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह जल्द ठीक हो जाएं। मेरी कामना है कि आप जल्द स्वस्थ हों और फिर से जनसेवा के लिए वापस आएं।” 

टॅग्स :अमित शाहअरविंद केजरीवालममता बनर्जीभूपेश बघेलरमन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम