Arvind Kejriwal In Tihar Jail : 'ये ईश्वर का न्याय है', लूट और छल का अंत 'तिहाड़' में ही होना था, बीजेपी हुई हावी

By धीरज मिश्रा | Published: April 1, 2024 12:42 PM2024-04-01T12:42:39+5:302024-04-01T12:44:00+5:30

Arvind Kejriwal In Tihar Jail : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 15 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Arvind Kejriwal In Tihar Jail Delhi Liquor Scam bjp aam aadmi party | Arvind Kejriwal In Tihar Jail : 'ये ईश्वर का न्याय है', लूट और छल का अंत 'तिहाड़' में ही होना था, बीजेपी हुई हावी

Photo credit twitter

Highlightsकेजरीवाल 15 अप्रैल तक तिहाड़ में रहेंगेकेजरीवाल को कोर्ट से नहीं राहत बीजेपी ने इसे ईश्वर का न्याय बताया

Arvind Kejriwal In Tihar Jail: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 15 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब अरविंद के दिल्ली पुलिस की कड़ी सुरक्षा में तिहाड़ ले जाया जा रहा है और यहां वह 15 अप्रैल तक रहेंगे। तिहाड़ के बाहर भी कड़ी सुरक्षा कर दी गई है। अरविंद के जेल जाने पर बीजेपी दिल्ली के विभिन्न नेताओं की ओर से बयान आने शुरू हो गए हैं।

कभी केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे कपिल मिश्रा ने इसे ईश्वर का न्याय बताया है। भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि  ये ईश्वर का न्याय है। दिल्ली की माताओं ,बहनों , बेटियों की करुण पुकार ईश्वर ने सुन ली। दिल्ली का अपराधी आख़िरकार तिहाड़ गया। आज केजरीवाल का पूरा गैंग जेल में है। केजरीवाल के झूठ , लूट और छल का अंत आख़िरकार तिहाड़ में ही होना था। कोई नौटंकी काम ना आई।

वहीं बीजेपी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आज शराब घोटाले के आरोपी अरविंद केजरीवाल को 15 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया गया है। दिल्ली को लूटने वाले कट्टर बेईमान अरविंद केजरीवाल अब ईमानदार होने का दावा नहीं कर सकते।

बीजेपी दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली को लूटने वाले कट्टर बेईमान अरविंद केजरीवाल अब ईमानदार होने का दावा नहीं कर सकते। शराब घोटाले के सरगना केजरीवाल के भ्रष्टाचार के खिलाफ कई सबूत हैं इसीलिए आज वो खुद को कहीं पर भी निर्दोष नही साबित कर पा रहे हैं। यही वजह है की कोर्ट के फैसलों से, कानून और न्याय से वो बच नहीं पा रहे हैं। आज एक्साइज पॉलिसी मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा।

यहां जानकारी के लिए बताते चले कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च की रात को ईडी ने गिरफ्तार किया गया था।

Web Title: Arvind Kejriwal In Tihar Jail Delhi Liquor Scam bjp aam aadmi party

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे