दिल्ली में अतिक्रमण पर चल रहे ताबड़तोड़ बुलडोजर को लेकर अरविंद केजरीवाल ने आप के सभी विधायकों संग की बैठक

By भाषा | Published: May 16, 2022 12:41 PM2022-05-16T12:41:42+5:302022-05-16T12:50:24+5:30

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखकर उनसे राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित तीन नगर निकायों द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण रोधी अभियान के कारण शहर में हो रही ‘‘तोड़-फोड़’’ को रोकने का आग्रह किया था।

Arvind Kejriwal holds meeting with party MLAs on BJP bulldozer politics delhi | दिल्ली में अतिक्रमण पर चल रहे ताबड़तोड़ बुलडोजर को लेकर अरविंद केजरीवाल ने आप के सभी विधायकों संग की बैठक

दिल्ली में अतिक्रमण पर चल रहे ताबड़तोड़ बुलडोजर को लेकर अरविंद केजरीवाल ने आप के सभी विधायकों संग की बैठक

Highlightsदिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपा की ‘‘बुलडोजर राजनीति’’ पर अपने विधायकों संग बैठक की दिल्ली के तीनों नागरिक निकायों के अधिकारी पिछले कई दिनों से अतिक्रमण रोधी अभियान चला रहे हैंदिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इस बाबत अमित शाह को खत लिख इसपर रोक लगाने की मांग भी की है

नयी दिल्ली, 16 मई (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘‘बुलडोजर राजनीति’’ पर सोमवार को सुबह पार्टी के विधायकों के साथ बैठक की। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास पर हो रही बैठक में दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के लगभग सभी विधायक शामिल हुए। शाहीन बाग, मदनपुर खादर, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, मंगोलपुरी, करोल बाग, ख्याला और लोधी कॉलोनी सहित विभिन्न कई हिस्सों में, दिल्ली के तीनों नागरिक निकायों के अधिकारी पिछले कई दिनों से अतिक्रमण रोधी अभियान चला रहे हैं।

भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख आदेश गुप्ता ने स्थानीय महापौर को 20 अप्रैल को पत्र लिख कर ‘‘रोहिंग्या, बांग्लादेशियों और असामाजिक तत्वों’’ द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने का अनुरोध किया था, जिसके बाद से भाजपा शासित नगर निकायों द्वारा शहर में अलग-अलग इलाकों में अतिक्रमण रोधी अभियान चलाए जा रहे हैं। आप विधायकों की बैठक शनिवार को होने वाली थी, लेकिन मुंडका इलाके में एक इमारत में भीषण आग लगने की घटना के बाद इसे रद्द कर दिया गया था। आग की चपेट में आने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई थी।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखकर उनसे राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित तीन नगर निकायों द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण रोधी अभियान के कारण शहर में हो रही ‘‘तोड़-फोड़’’ को रोकने का आग्रह किया था। सिसोदिया ने भाजपा पर उसकी ‘‘बुलडोजर राजनीति’’ को लेकर निशाना साधा था और दावा किया था कि नगर निकायों ने दिल्ली में 63 लाख मकानों को तोड़ने की योजना बनाई है। 

Web Title: Arvind Kejriwal holds meeting with party MLAs on BJP bulldozer politics delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे