लाइव न्यूज़ :

"अरविंद केजरीवाल ने हेमंत सोरेन को दिल्ली से बनारस 'भागने' में मदद की, और वहां से...", भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का दावा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 31, 2024 08:58 IST

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सनसनीखेज दावा किया है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दिल्ली से रांची भगाने में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मदद की।

Open in App
ठळक मुद्देहेमंत सोरेन को दिल्ली से रांची 'भगाने' में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की मददभाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर किया सनसनीखेज दावा निशिकांत दुबे ने कहा कि कल्पना सोरेन के सीएम बनाने के नाम पर हेमंत नहीं बनवा पाए सहमति

नई दिल्ली: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भूमि घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रडार पर चल रहे हैं। मुख्यमंत्री सोरेन बुधवार को रांची में ईडी के सवालों का एक बार फिर जबाव देंगे।

इस बीच भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने एक ऐसा सनसनीखेज दावा किया है, जिसकी जद में न केवल झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं बल्कि उनके आरोपों की आंच में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी घिर गये हैं।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने बीते मंगलवार को आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन को दिल्ली से रांची 'भागने' में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ''मदद'' की।

दरअसल भाजपा सांसद दुबे ने यह आरोप इस कारण लगाया है क्योंकि गुजरे सोमवार को ईडी अधिकारी भूमि घोटाले में पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे थे, लेकिन लगभग 30 घंटे तक रस्साकशी के बावजूद ईडी अधिकारियों को हेमंत सोरेन का कोई पता नहीं लगा था।

इसी को लेकर गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर किये एक पोस्ट में लिखा, "जानकारी के अनुसार झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को दिल्ली से रांची भगाने में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सहयोग किया ,यह सहयोग वाराणसी तक था, वाराणसी से रांची मंत्री मिथलेश ठाकुर जी ले गए । चोर चोर मौसेरे भाई''

हेमंत सोरेन ने मंगलवार को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने की अटकलों के बीच रांची में गठबंधन के सभी विधायकों और मंत्रियों के साथ एक बंद कमरे में बैठक की। इस बीच जोरदार चर्चा हो रही थी कि हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं और कयास लग रहे थे कि अगर ईडी हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करती है तो वह उनकी जगह सरकार की बागडोर संभाल सकते हैं।

हालांकि सांसद निशिकांत दुबे ने दावा करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन की गठबंधन के विधायकों और मंत्रियों के साथ हुई बैठक में कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री नियुक्त करने पर सहमति नहीं बन पाई।

उन्होंने एक्स पर किये एक पोस्ट में लिखा, ''झारखंड में विधायक दल की बैठक में कल्पना सोरेन के नाम पर सहमति नहीं बन पाई। सीता सोरेन और बसंत सोरेन विरोध में उतर आए। बैठक में सिर्फ 35 विधायक पहुंचे। विधायकों ने सादे कागज पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री हेमंत जी का कल राज्यपाल से मिलने का कोई कार्यक्रम नहीं है। हो सकता है कि कल (ईडी) पूछताछ में शामिल हों?"

मालूम हो कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को रांची में सामने आए। वहीं दूसरी ओर प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 30 घंटे से अधिक समय तक लापता रहे। जांच एजेंसी ने हेमंत सोरेन को कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उसके सामने पेश होने के लिए कहा है।

बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी ने सोमवार को दिल्ली में उनके आधिकारिक आवास पर तलाशी ली, उसमें एजेंसी ने दो लग्जरी कारें और 36 लाख रुपये नकद जब्त किया। उसके बाद हेमंत सोरेन रांची में अपने आधिकारिक आवास पर पहुंचे।

टॅग्स :हेमंत सोरेनअरविंद केजरीवालआरजेडीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर