लाइव न्यूज़ :

दिल्लीवालों को केजरीवाल सरकार का झटका, महंगा होगा पानी

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 26, 2017 16:37 IST

दिल्ली जल बोर्ड ने मंगलवार को पानी की दरों में 20 फीसदी की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

Open in App

दिल्ली में पानी की कीमतों में इजाफा हो सकता है। दरअसल, दिल्ली जल बोर्ड ने मंगलवार को पानी की दरों में 20 फीसदी की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी है, जिसके बाद इस मामले पर राजनीति शुरू हो गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाले दिल्ली जल बोर्ड को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पार्षद जयप्रकाश का कहना है जिस समय बैठक चल रही थी उस समय केजरीवाल भी मौजूद थे। उनकी मंजूरी मिलने के बाद ही बोर्ड ने पानी की दरों को बढ़ाने का पस्ताव पारित किया।

इसके बाद आम आदमी पार्टी (आप) के बागी नेता कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए ट्वीट किया कि दिल्ली सरकार ने पानी का दाम बढ़ाने का फैसला किया। अचानक ऐसा फैसला क्यों? क्या अरविंद केजरीवाल के जल मंत्री बनते ही दिल्ली जल बोर्ड अचानक घाटे में चला गया है? ये दिल्ली वालों के साथ धोखा है। दाम न बढ़ाने का वादा किया गया था।

वहीं, पानी के दामों की बढ़ोतरी को लेकर आप नेता नगेंद्र शर्मा ने सफाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली में हर महीने 20,000 लीटर तक पानी का उपयोग करने वाले परिवारों के लिए तीसरे साल भी टैरिफ में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली जल बोर्ड ने 20,000 लीटर से ज्यादा पानी का उपयोग और सीवर चार्ज में 20 फीसदी दामों की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है।

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने बिजली और पानी की समस्या का मुद्दा बनाकर विधानसभा चुनाव लड़ा था, जिसके बाद उन्हें भारी बहुमत मिला था। उन्होंने सस्ती बिजली और फ्री पानी देने का वादा किया था। सरकार बनने के बाद सीएम केजरीवाल ने दिल्ली वासियों के लिए 20 हजार लीटर तक पानी फ्री कर दिया था।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआपबीजेपीदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस