लाइव न्यूज़ :

CM केजरीवाल ने कहा- BJP का शासन उसी तरह का है, जैसा कि हिटलर के समय था

By भाषा | Updated: January 14, 2019 23:10 IST

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने हाल में एक रैली में कहा था कि अगर भाजपा 2019 में जीतेगी तो वे 50 साल तक सत्ता में रहेंगे । 

Open in App

आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा है कि वह आगामी लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सातों सीटें हासिल कर मोदी शाह की 'तानाशाही' को खत्म करेगी। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि अगर भाजपा जीतेगी तो वह चुनाव खत्म करने का 'षड्यंत्र' करेगी । 

जवाब में भाजपा ने कहा है कि मुख्यमंत्री को तो रहने दें, संविधान की जरा भी जानकारी रखने वाला कोई भी व्यक्ति ऐसे बयान नहीं दे सकता। रविवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि भाजपा का शासन उसी तरह का है, जैसा कि हिटलर के समय था।

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने हाल में एक रैली में कहा था कि अगर भाजपा 2019 में जीतेगी तो वे 50 साल तक सत्ता में रहेंगे । 

केजरीवाल के हवाले से पार्टी के बयान में कहा गया है, ‘‘यह भाजपा की योजना का हिस्सा है। जर्मनी में जैसा हिटलर ने किया भाजपा भी संविधान को बदलने की योजना बना रही है और चुनाव कराने की प्रणाली को भी खत्म कर देगी। मोदी फिर सत्ता में आए तो भाजपा संविधान बदल देगी और लोकतंत्र तथा चुनाव प्रणाली को एकसाथ खत्म कर देगी।’’ 

पलटवार करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री को तो रहने दें, संविधान की थोड़ी भी जानकारी रखने वाला इस तरह की बात नहीं करता।’’ 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मनोज तिवारीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?