लाइव न्यूज़ :

मैं कश्मीरी पंडितों पर नहीं, भाजपा पर हंसा था; कश्मीर फाइल्स को यूट्यूब पर डालने को लेकर हुई आलोचना पर अरविंद केजरीवाल

By अनिल शर्मा | Updated: March 29, 2022 09:40 IST

केजरीवाल ने स्पष्ट किया कि वे कश्मीरी पंडितों पर नहीं, बीजेपी पर हँस रहे थे। उन्होंने कहा- मैं कश्मीरी पंडितों पर नहीं, बीजेपी पर हँस रहा था। आठ साल सरकार चलाने के बाद अगर बीजेपी एक फिल्म का पोस्टर लगाकर घूम रही है और पिक्चर का प्रोमोशन कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल ने द कश्मीर फाइल्स को लेकर स्पष्ट किया कि कश्मीरी पंडितों पर नहीं भाजपा पर हंसी आई थीकेजरीवाल के द कश्मीर फाइल्स को यूट्यूब पर डालने वाले बयान पर काफी बवाल मचा थाकेजरीवाल ने कहा कि भाजपा 8 साल से सत्ता में है उन्होंने कश्मीरी पंडितों के लिए क्या किया

नई दिल्लीः बीते दिनों द कश्मीर फाइल्स को दिल्ली में टैक्स फ्री किए जाने की भाजपा की मांग पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान पर काफी हो-हल्ला मचा था। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में कहा था- कह रहे हैं कश्मीर फाइल्स टैक्स फ्री करो, अरे यूट्यूब पर डाल दो फ्री फ्री हो जाएगी।

केजरीवाल ने उपरोक्त बातें मुस्कुराते हुए कही थी जिसको लेकर भाजपा उनपर हमलावार रही। भाजपा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कश्मीरी पंडितों के दर्द का मजाक उड़ाया उनकी हंसी उड़ाई। अब केजरीवाल ने इसपर अपना स्पष्टीकरण दिया है।

टाइम्स नाउ भारत से बातचीत में केजरीवाल ने कहा, कश्मीरी हिंदुओं के साथ बहुत बड़ा अन्याय हुआ है। वो बहुत बड़ी त्रासदी थी। कई लोगों की जानें गईं। कई लोगों को अपना घर छोड़कर जाना पड़ा। इसके बाद 30-32 साल हो गए। इस बीच पाँच साल वाजपेयी जी की सरकार रही, बीजेपी की। अभी केंद्र में पिछले आठ साल से बीजेपी की सरकार है। मैं केवल ये कहने की कोशिश कर रहा था।

केजरीवाल ने स्पष्ट किया कि वे कश्मीरी पंडितों पर नहीं, बीजेपी पर हँस रहे थे। उन्होंने कहा- मैं कश्मीरी पंडितों पर नहीं, बीजेपी पर हँस रहा था। आठ साल सरकार चलाने के बाद अगर बीजेपी एक फिल्म का पोस्टर लगाकर घूम रही है और पिक्चर का प्रोमोशन कर रही है, क्या ये असंवेदनशील नहीं है?  आजतक से बातचीत में केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने यह भी कहा कि इस फिल्म की कमाई को पंडितों के पुर्नवास में लगाना चाहिए और इसे यूट्यूब पर डाल देना चाहिए, इसे कमाई का जरिया नहीं बनाना चाहिए।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालद कश्मीर फाइल्सVivek Ranjan AgnihotriBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप