लाइव न्यूज़ :

Arvind Kejriwal Arrested: सिसोदिया के बाद होली से पूर्व केजरीवाल की गिरफ्तारी महज संयोग या जांच की रफ्तार, जानें क्या है कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 23, 2024 11:46 IST

Arvind Kejriwal Arrested: राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी बनी हुई थी कि शायद लोकसभा चुनाव के बाद जांच एजेंसी मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करेगी, लेकिन गुरुवार को सभी आशंकाओं पर विराम लग गया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार की रात गिरफ्तार कर लिया।मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी ने एकाएक दिल्ली की राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है।दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए तय मतदान की तारीख 25 मई है, जिसमें अभी दो माह से अधिक का समय बाकी है।

राहुल शर्मा, नई दिल्लीः दिल्ली के इतिहास में यह पहली बार है कि जब कोई मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए गिरफ्तार किया गया हो। होली से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल का गिरफ्तार होना और ठीक एक साल पहले होली से पूर्व ही ‌उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का गिरफ्तार होना महज संयोग है या जांच एजेंसी की रफ्तार, लेकिन बीते एक साल से यह आवाज रह रहकर उठ रही थी कि जल्द ही अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा सकता है, यह बात विपक्षी दल नहीं, बल्कि आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल मंत्री भी बार-बार बोल रहे थे। हालांकि राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी बनी हुई थी कि शायद लोकसभा चुनाव के बाद जांच एजेंसी मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करेगी, लेकिन गुरुवार को सभी आशंकाओं पर विराम लग गया।

लंबे समय से कानूनी दांव-पेंच के चलते अपना बचाव करते आ रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार की रात गिरफ्तार कर लिया। ईडी द्वारा बार-बार समन जारी करने के बाद किसी न किसी कारण से ईडी के समक्ष केजरीवाल के पेश नहीं होने और अब दिल्ली हाईकोर्ट से राहत ‌नहीं मिलने के बाद ईडी की टीम ने गुरुवार शाम मुख्यमंत्री आवास पर दस्तक दी और लंबी पूछताछ के बाद अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर‌ लिया गया। 

लेकिन मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी ने एकाएक दिल्ली की राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए तय मतदान की तारीख 25 मई है, जिसमें अभी दो माह से अधिक का समय बाकी है, लेकिन मुख्यमंत्री की ‌गिरफ्तारी से राजधानी की राजनीति‌ में हर दिन नये बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

मसलन मुख्यमंत्री बने रहेंगे या नहीं, यदि जेल में रहे तो दिल्ली सरकार कौन चलाएगा या कैसे चलेगी, ऐसे अनेक सवालों का जवाब अब भविष्य पर निर्भर होगा। यहां बता दें कि बीते साल 26 फरवरी को होली से कुछ ही दिन पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसो‌दिया को शराब घोटाले में गिरफ्तार किया गया था, जो कि तभी से जेल में बंद हैं।

वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी अब होली से कुछ ही दिन पूर्व गिरफ्तार कर लिया गया है। सिसोदिया के जेल जाने के बाद से ही जांच एजेंसियों का शिकंजा मुख्यमंत्री पर कसना शुरू हो गया था। लिहाजा सिसोदिया की गिरफ्तारी के एक साल बाद अब मुख्यमंत्री भी गिरफ्तार कर लिए गए।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालमनीष सिसोदियादिल्ली सरकारAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे