लाइव न्यूज़ :

अमित शाह के '50 साल तक' वाले बयान पर विपक्ष का हमला, 'ये बीजेपी का अहम बोल रहा है'

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 10, 2018 16:07 IST

AAP chief Arvind Kejriwal on Amit Shah's statement: भारतीय जनता पार्टी ( बीजपी) के अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार( 10 सिंतबर ) को दावा किया कि 2019 का लोकसभा चुनाव बीजेपी ही जीतेगी और 2019 के बाद 50 साल तक पार्टी को हराने वाला कोई नहीं होगा।

Open in App

नई दिल्ली, 10 सितंबर:  भारतीय जनता पार्टी ( बीजपी) के अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार( 10 सिंतबर ) को दावा किया कि 2019 का लोकसभा चुनाव बीजेपी ही जीतेगी और 2019 के बाद 50 साल तक पार्टी को हराने वाला कोई नहीं होगा। अमित शाह का यह बयान वायरल हो रहा है। विपक्ष ने इस बयान की आलोचना की है। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सोमवार की सुबह ट्वीट करते हुए कहा, क्या वे (अमित शाह) संविधान में इस तरह से संशोधन करने की योजना बना रहे हैं कि उसके बाद कोई भी मुक्त निष्पक्ष चुनाव नहीं होगा देश में?

वहीं, नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्लाअमित शाह के इस बयान के लिए उन पर निशाना साधाते हुए कहा,  यदि मतदाताओं के बारे में मुझे पता है तो वह खुद के इग्नोर होने पर नफरत जैसा महसूस करते हैं। वह ऐसे अंहकार और घमंड को तोड़ ही देते हैं।

गौरतलब है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक के दूसरे एवं अंतिम दिन अमित शाह के संबोधन की जानकारी देते हुए कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री समेत पार्टी नेताओं ने जरा भी विश्राम नहीं किया है । 

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी 300 लोकसभा क्षेत्रों में गए और चुनाव को छोड़ दें तो वे इस दौरान 100 लोकसभा क्षेत्रों में सरकारी कार्यक्रमों में गए । अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले वे शेष संसदीय क्षेत्रों में भी जायेंगे । 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा,  ''जहां हमारे प्रधानमंत्री इतनी मेहनत कर रहे हैं तब 2019 का चुनाव तो हम जीतेंगे ही । 2019 के बाद 50 साल तक हमें कोई हटाने वाला नहीं होगा ।''

रविशंकर प्रसाद ने बताया कि अमित शाह ने अपने इस संदर्भ में कांग्रेस से तुलना करते हुए कहा कि 1947 में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद कई दशकों तक उसे कोई चुनौती देने वाला नहीं था। 

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

 

टॅग्स :अमित शाहओमार अब्दुल्लाहअरविन्द केजरीवाललोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब