लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव संग आज साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे अरविंद केजरीवाल, रिहा होने के बाद होगी पहली यूपी यात्रा

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 16, 2024 07:39 IST

केजरीवाल का दौरा ऐसे समय हो रहा है जब इंडी गठबंधन सत्तारूढ़ एनडीए के खिलाफ अपना अभियान तेज कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों नेता लखनऊ में सपा राज्य मुख्यालय में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।10 मई को दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद केजरीवाल की उत्तर प्रदेश की यह पहली यात्रा होगी।केजरीवाल के साथ आप यूपी संयोजक संजय सिंह भी मौजूद रहेंगे।

लखनऊ: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल गुरुवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोनों नेता लखनऊ में सपा राज्य मुख्यालय में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। 10 मई को दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद केजरीवाल की उत्तर प्रदेश की यह पहली यात्रा होगी।

केजरीवाल का दौरा ऐसे समय हो रहा है जब इंडी गठबंधन सत्तारूढ़ एनडीए के खिलाफ अपना अभियान तेज कर रहा है। केजरीवाल के साथ आप यूपी संयोजक संजय सिंह भी मौजूद रहेंगे। अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस बुधवार को लखनऊ में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद हो रही है।

केजरीवाल को कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों में कैद होने के 50 दिन बाद 10 मई को दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया था, जिसके कुछ घंटों बाद सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 1 जून तक जमानत दे दी थी। उन्हें 21 मार्च को जेल भेज दिया गया था। अपनी रिहाई के बाद से दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आप और इंडी गठबंधन के लिए प्रचार करना शुरू कर दिया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था। उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी है। दिल्ली की सात सीट पर आम चुनाव के छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024अरविंद केजरीवालअखिलेश यादवAam Aadmi Partyसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप