लाइव न्यूज़ :

महाकाल के सामने रो पड़ीं एवरेस्‍ट फतह करने वाली अरुणिमा, ये बताई वजह

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 26, 2017 15:26 IST

दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्‍ट को फतह करने वाली पर्वतारोही ने दुख व्यक्त किया है।

Open in App

दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्‍ट को फतह करने वाली पर्वतारोही ने दुख व्यक्त किया है। उन्हें ये दुख एवरेस्ट पर जाने के लिए नहीं हुआ बल्कि उज्‍जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन से रोके जाने और उनकी मजाक उड़ाने पर हुआ है। हम बात कर रहे हैं अरुणिमा सिन्‍हा की। उन्‍होंने ट्वीट कर अपना रोष और दुख प्रकट किया है। साथ ही अपने साथ हुए दुर्व्‍यवहार की भी बात कही है। 

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मुझे आपको ये बताते हुए बहुत दुःख है की मुझे एवरेस्ट जाने में इतना दुःख नहीं हुआ जीतना मुझे  महाकाल मंदिर उज्जैन में हुआ वहां मेरी दिव्यंगता का मजाक बना। उन्होंने ये ट्वीट प्रधानमंत्री कार्यालय और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को किया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अरुणिमा ने बताया है कि महाकाल के मंदिर में जाने के लिए ड्रेस कोड के बारे में जानकारी नहीं लिखी हुई है। इसके बावजूद भी उनके साथ ऐसा व्यवहार किया गया। हालां कि इस मामले के सामने आने के तुरंत बाद महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनिस ने जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, इस मामले में प्रशासक अपर कलेक्टर ने भस्मारती के फुटेज को निकलवाया है। इसके बाद फुटेज की जांच की गई। 

खबरों के अनुसार, जांच के बाद प्रशासक ने बताया कि अरुणिमा सुबह 4.30 बजे मंदिर पहुंची। इस समय भस्मारती चल रही थी इसलिए उन्हें नंदीहॉल में बैठाया गया। वे फुटेज में दर्शन करते हुए दिखाई दे रही हैं। 

उन्होंने बताया कि ऐसी परंपरा है कि भस्मारती के दौरान मंदिर में ड्रेस कोड का पालन किया जता है, जिसमें महिलाओं को साड़ी पहनना जरूरी है। इसलिए उन्हें गर्भगृह में जाने से रोका गया।

टॅग्स :अरुणिमा सिन्‍हामध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहाननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत