अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने मिल्खा सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया

By भाषा | Published: June 19, 2021 08:50 PM2021-06-19T20:50:01+5:302021-06-19T20:50:01+5:30

Arunachal Pradesh Governor and Chief Minister condoles the death of Milkha Singh | अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने मिल्खा सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने मिल्खा सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया

ईटानगर, 19 जून अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) डॉक्टर बी डी मिश्रा और मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने महान धावक मिल्खा सिंह के निधन पर शनिवार को शोक प्रकट किया।

कोरोना संक्रमण से एक महीने तक जूझने के बाद सिंह (91) का चंडीगढ के पीजीआईएमईआर में शुक्रवार रात निधन हो गया। कुछ दिन पहले उनकी पत्नी और भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर का भी संक्रमण से निधन हो गया था।

राज्यपाल ने कहा कि सिंह के निधन से देश ने अपने सबसे प्रतिभाशाली खेल सितारों में से एक को खो दिया।

राज्यपाल ने एक बयान में कहा कि वह सिंह के निधन से ‘बेहद दुखी’ हैं और ‘फ्लाइंग सिख’ देश के सबसे प्रेरणास्रोत खिलाड़ियों में से एक थे और बेहतरीन एथलीट थे। उन्होंने कहा कि मिल्खा सिंह ने कई पीढ़ी के खिलाड़ियों ख़ास तौर पर एकल स्पर्धा वाले खेलों के खिलाड़ियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सिंह ने देश का नाम रोशन करने के साथ ही हर भारतीय को गौरवान्वित किया।

खांडू ने भी खेल के दिग्गज को श्रद्धांजलि दी और कहा कि सिंह की विरासत युवाओं को प्रेरित करेगी

खांडू ने ट्वीट किया, ‘‘ पद्मश्री कैप्टन मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि। कल वह हमें छोड़ स्वर्ग की यात्रा पर निकल गए… मेरी संवेदनाएं। तीन बार ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले और राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक जीतने वाले महान फ्लाइंग सिख की विरासत आने वाली कई पीढ़ियों के युवाओं को प्रेरित करती रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Arunachal Pradesh Governor and Chief Minister condoles the death of Milkha Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे