लाइव न्यूज़ :

Arunachal Pradesh-Sikkim Assembly Elections 2024: अरुणाचल प्रदेश-सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना की तिथि में बदलाव, इस दिन वोटों की गिनती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 17, 2024 19:08 IST

Arunachal Pradesh and Sikkim Assembly Elections 2024: आयोग ने कहा, “अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कार्यक्रम के संबंध में कोई बदलाव नहीं होगा।”

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश और ओडिशा में भी संसदीय चुनावों के साथ विधानसभा चुनाव होने हैं। सिक्किम में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ 19 अप्रैल को होंगे।हिमालयी राज्य में लोकसभा की केवल एक और विधानसभा की 32 सीटें हैं।

Arunachal Pradesh and Sikkim Assembly Elections 2024: निर्वाचन आयोग ने अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना की तिथि चार जून से बदलकर दो जून कर दी है। आयोग ने पहले घोषणा की थी कि दोनों विधानसभा चुनावों की मतगणना चार जून को लोकसभा चुनाव की मतगणना के साथ की जाएगी। आयोग ने कहा कि चूंकि दोनों विधानसभाओं का कार्यकाल दो जून को समाप्त हो रहा है, इसलिए तारीख बदल दी गई है। आयोग ने कहा, “अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कार्यक्रम के संबंध में कोई बदलाव नहीं होगा।” आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भी संसदीय चुनावों के साथ विधानसभा चुनाव होने हैं। निर्वाचन आयोग (ईसी) ने शनिवार को घोषणा की कि सिक्किम में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ 19 अप्रैल को होंगे।

इस हिमालयी राज्य में लोकसभा की केवल एक और विधानसभा की 32 सीटें हैं। ईसी के मुताबिक, चुनाव की अधिसूचना 20 मार्च को जारी की जाएगी, जिसके बाद नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च है, जबकि 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी।

आयोग ने कहा कि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 30 मार्च है। चुनाव में सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) का मुकाबला सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) से होगा। अरुणाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 19 अप्रैल को होगा। निर्वाचन आयोग ने यह घोषणा की।

आयोग के मुताबिक, विधानसभा चुनाव की अधिसूचना 20 मार्च को जारी होगी, जिसके बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च को की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 30 मार्च है। अरुणाचल प्रदेश में दो लोकसभा सीटें और 60 सदस्यीय विधानसभा है।

राज्य की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल दो जून को समाप्त हो रहा है। पिछले चुनाव में भाजपा ने राज्य की दोनों लोकसभा सीट पर जीत हासिल की थी। विधानसभा में, भाजपा ने 41 सीट जीतीं, जबकि जनता दल (यूनाइटेड) ने सात सीट, एनपीपी ने पांच और कांग्रेस ने चार सीट पर जीत दर्ज की थी। वहीं, पीपीए ने एक सीट जीती, जबकि दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत हासिल की थी।

टॅग्स :अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024सिक्किम विधानसभा चुनाव 2019चुनाव आयोगलोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2024लोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम