लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल के मुख्य सचिव ने बैंकों से गणतंत्र दिवस तक सभी गांवों को बैंकिग सुविधा से जोड़ने को कहा

By भाषा | Updated: December 18, 2021 12:09 IST

Open in App

ईटानगर,18 दिसंबर अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव नरेश कुमार ने सभी बैंकों से गणतंत्र दिवस तक राज्य के उन सभी गांवों तक बैंक की सुविधा पहुंचाने के लिए मिशन मोड पर काम करने को कहा है जहां ये सुविधाएं नहीं हैं।

ताजा रिपोर्ट के अनुसार आठ जिलों के दूर दराज के इलाकों में बसे कम आबादी वाले 46 गांवों में बैंकिंग सुविधा नहीं है। इनमें से अंजॉ जिले के किबिथू में हॉट स्प्रिंग की आबादी चार लोगों की है, जबकि लोंगडिंग जिले के पांगचाओ में खासा की आबादी 1,571 लोगों की है।

कुमार ने शुक्रवार को यहां अपने कार्यालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की भौगोलिक स्थितियों के कारण दूरदराज के क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधा एक चुनौती बनी हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘चुनौतियों के बावजूद हमने इन इलाकों तक पहुंचने में काफी अच्छा काम किया है। जो काम बच गया है कि उसे अगले वर्ष 26 जनवरी तक मिशन मोड तक पूरा किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'