लाइव न्यूज़ :

अरुण जेटली ने कांग्रेस को घेरा, कहा- 'फर्जी सबूतों के आधार पर कांग्रेस ने गढ़ी थी हिंदू आतंकवाद की थ्योरी'

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 29, 2019 14:14 IST

अरुण जेटली ने कहा, यूपीए सरकार ने जानकारियों को नजरअंदाज किया। आरोपियों के खिलाफ सबूत पेश नहीं किए गए। 2007, 2008, 2009 में जांच हुई लेकिन सबूत नहीं सौंपे गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस ने जानकर 'हिंदू आतंकवाद' शब्द का इस्तेमाल किया है।समझौता ब्लास्ट केस में NIA कोर्ट ने स्वामी असीमानंद सहित चारों आरोपियों को बरी किया है।

समझौता ब्लास्ट बम धमाका केस को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने कहा, राजनीतिक लाभ लेने के लिए कांग्रेस ने फर्जी थ्योरी बनाई और हिंदू आतंकवाद बोलकर पूरे हिंदू समाज को कलंकित किया गया। उन्हें पूरे समाज से माफी मांगनी चाहिए।' 

बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस ने जानबूझ कर हिंदू आतंकवाद शब्द का इस्तेमाल किया है। विपक्ष को वोट के लिए ऐसी घटिया साजिश नहीं करनी चाहिए। समझौता ब्लास्ट केस में NIA कोर्ट ने स्वामी असीमानंद सहित चारों आरोपियों को बरी किया है।

जेटली ने कहा, 'यूपीए और कांग्रेस के कार्यकाल में जब कोई सबूत नहीं था, तब हिंदू आतंकवाद बोलकर, हिंदू समाज को कलंकित कर देना इतिहास में पहली बार हुआ। इस तरह के 3-4 मुकदमे बनाए गए, जिसमें से एक भी टिक नहीं पाया।' 

जेटली ने कहा, यूपीए सरकार ने जानकारियों को नजरअंदाज किया। आरोपियों के खिलाफ सबूत पेश नहीं किए गए। 2007, 2008, 2009 में जांच हुई लेकिन सबूत नहीं सौंपे गए थे। 

समझौता ब्लास्ट केस में NIA कोर्ट ने स्वामी असीमानंद सहित चारों आरोपियों को बरी किया था

मझौता ब्लास्ट केस में पंचकुला स्पेशल एनआईए (NIA) कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए सभी चार आरोपियों को 20 मार्च को बरी कर दिया था। NIA कोर्ट ने समझौता ब्लास्ट केस के सभी चार आरोपियों स्वामी असीमानंद सहित लोकेश शर्मा, कमल चौहान और राजिंदर चौधरी को बरी किया है। इस केस की जांच एसआईटी कर रही थी। इस हादसे में 68 लोगों की मौत हो गई थी।

भारत-पाकिस्तान के बीच हर हफ्ते दो दिन चलने वाली समझौता एक्सप्रेस में 18 फरवरी 2007 में बम धमाका हुआ था। हादसे में 68 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं दर्जनों लोग घायल हो गए थे। ट्रेन नई दिल्ली से लाहौर जा रही थी। धमाके में जान गंवाने वालों में अधिकतर पाकिस्तानी नागरिक थे। मारे जाने वाले 68 लोगों में 16 बच्चों समेत चार रेलवेकर्मी भी शामिल थे। 

टॅग्स :अरुण जेटलीलोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया