लाइव न्यूज़ :

कश्मीर को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने फिर मारी पलटी, कहा- मध्यस्थता करना चाहता हूं, मेरा ऑफर अब भी भारत-पाक के पास

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 10, 2019 08:46 IST

कश्मीर मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अकुलाहट एक बार फिर बढ़ गई है और उन्होंने कहा है कि भारत-पाकिस्तान अगर चाहें तो मध्यस्थता का ऑफर अब भी उनके पास है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कश्मीर मामले पर एक बार फिर मध्यस्थता करने के लिए कहा।डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पिछले दो हफ्ते के मुकाबले अब भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध कम तनावपूर्ण हुए हैं, अब वह मदद के लिए तैयार हैं।

जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा संसोधित किए जाने के बाद अमेरिका ने कश्मीर मामले पर मध्यस्थता की पेशकश की थी। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा समझाए जाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे भारत और पाकिस्तान का द्विपक्षीय मामला स्वीकार कर लिया था लेकिर अब एक बार फिर उनकी अकुलाहट कश्मीर को लेकर बढ़ गई है।

सोमवार (9 सितंबर) को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता करने की इच्छा जताई। पिछली दफा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने उनसे कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता करने के लिए पूछा है। इस पर संसद में हंगामा कटा था और भारत सरकार ने उन्हें दो टूक कहा था कि पीएम मोदी ने ऐसी कोई बात नहीं की और इस मामले पर किसी तीसरे देश के दखल की जरूरत ही नहीं है।

बीते 26 अगस्त को फ्रांस में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान बिआरित्ज में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हुई थी और उस वक्त भी ऐसी खबर आई थी कि पीएम मोदी ने ट्रंप के बगल में बैठकर उनकी मध्यस्थता के लिए इनकार कर दिया और अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस पर सहमति भी जताई।

तब ट्रंप ने यह स्वीकार किया था कि कश्मीर भारत और पाकिस्तान का द्विपक्षीय मुद्दा है लेकिन ताजा बयान में अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बार फिर पलटी मारी है और कहा है कि भारत और पाकिस्तान चाहें तो अमेरिकी मध्यस्थता का ऑफर अब भी उनके पास है।

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध दो हफ्ते पहले के मुकाबले कम तनावपूर्ण हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगर दक्षिण एशिया के दो पड़ोसी चाहें तो वह कश्मीर मुद्दा सुलझाने के लिए मदद कर सकते हैं।

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)डोनाल्ड ट्रंपजम्मू कश्मीरनरेंद्र मोदीइमरान खानपाकिस्तानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील