लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370: प्रतिबंध के 46वें दिन आज घाटी का हालचाल लेने श्रीनगर जा रहे गुलाम नबी आजाद, बारामूला से करेंगे दौरे की शुरुआत

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 20, 2019 14:20 IST

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद दो दिन के लिए जम्मू-कश्मीर के दौरे पर जा रहे हैं। बीते 16 सितंबर को शीर्ष अदालत ने उन्हें राज्य का दौरा करने की इजाजत दे दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद दो दिन के लिए जम्मू-कश्मीर के दौरे पर जा रहे हैं।बीते 16 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें श्रीनगर, बारामूला, अनंतनाग और जम्मू का दौरा करने की इजाजत दे दी थी

पूर्व केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद शुक्रवार (20 सितंबर) को श्रीनगर का दौरा करेंगे। वह दो दिन के लिए जम्मू-कश्मीर के दौरे पर जा रहे हैं। आजाद राज्य के बारामूला जिले से अपने दौरे की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा भी वह अन्य जिलों में जाएंगे। गुलाम नबी आजाद, घाटी के हालात का जायदा लेने के लिए जा रहे हैं। बीते 16 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें श्रीनगर, बारामूला, अनंतनाग और जम्मू का दौरा करने की अनुमति दे दी थी। 

बता दें कि राज्य में लागू संविधान के अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को निष्प्रभावी करने के नरेंद्र मोदी सरकार के फैसले का कांग्रेस ने पुरजोर विरोध किया था। केंद्र सरकार के फैसले का विरोध करने वाले कांग्रेसी नेताओं में गुलाम नबी आजाद प्रमुखता से शामिल हैं। वह लगातार जम्मू-कश्मीर के लोगों के मानवाधिकारों को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। 

नरेंद्र मोदी सरकार ने राज्य में सुरक्षा कारणों से पूरी तरह से प्रतिबंध नहीं हटाए हैं। प्रतिबंधों के साये में जी रही घाटी की जनता को दो महीने होने को हैं। हालांकि, गुरुवार को नासिक में चुनावी रैली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोर देकर कहा था कि घाटी के जनता को गले से लगाना होगा।

केंद्र सरकार की ओर से लगातार कश्मीरी आवाम का दिल जीतने और घाटी में अमन चैन कायम करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

टॅग्स :धारा ३७०गुलाम नबी आजादकांग्रेसजम्मू कश्मीरसुप्रीम कोर्टमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया