लाइव न्यूज़ :

J&K: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, पुलिस टीम पर हमला करने वाला तहरीक-उल-मुजाहिदीन का आतंकी अरेस्ट

By स्वाति सिंह | Updated: October 17, 2018 20:59 IST

बारामुला-श्रीनगर हाईवे के रास्ते जा रहे आतंकवादियों सूचना मिली थी।  तब पुलिस ने हाईवे की नाकेबंदी कर दी।  जिसके बाद पुलिस ने आतंकी को बाबा तेग पाटन के पास से गिरफ्तार किया। 

Open in App

जम्मू कश्मीर के पाटन में बुधवार (17 अक्टूबर) को पुलिस टीम पर हमला करने वाला आतंकी गिरफ्तार कर लिया गया है.इस बात की जानकारी जम्मू कश्मीर पुलिस ने दी है।  

उन्होंने बताया कि बारामुला-श्रीनगर हाईवे के रास्ते जा रहे आतंकवादियों की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने हाईवे की नाकेबंदी कर दी। तब पुलिस ने आतंकी को बाबा तेग पाटन के पास से गिरफ्तार किया। 

गिरफ्तार हुए आतंकी की पहचान फैजन मजीद भट के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि आतंकी त्राल की रहने वाला है। हालाकिं वहां से एक आतंकी शौकत अहमद फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि आतंकी तहरीक उल-मुजाहिदीन से संबंध रखता है।  बता दें कि जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार को आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में लगभग दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे ।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने जिले के पत्तन इलाके में आज दोपहर पुलिस दल पर हथगोला फेंका ।

उन्होंने बताया कि विस्फोट में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए । घायल होने वालों में से एक पुलिस उपाधीक्षक है ।

अधिकारियों ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल ले जाया गया है ।

 श्रीनगर में सेना और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में सुरक्षाबल और आंतकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। श्रीनगर के फतेह कदाल इलाके में चल रहे एनकाउंटर में जहां सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है।

वहीं इस एनकाउंटर के दौरान एक पुलिसकर्मी भी शहीद हो गया है। साथ ही कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच ये एनकाउंटर आज सुबह ही शुरू हुई थी। खबर के मुताबिक, मारे गए तीनों ही आतंकी आतंकी संगठन लश्कर से जुड़े थे। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच ये एनकाउंटर आज सुबह ही शुरू हुई थी। खबर के मुताबिक, मारे गए तीनों ही आतंकी आतंकी संगठन लश्कर से जुड़े थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन