लाइव न्यूज़ :

सहारा के सुब्रत राय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, नवादा कंज्‍यूमर कोर्ट ने एसएसपी को भेजा आदेश

By एस पी सिन्हा | Updated: April 11, 2021 16:52 IST

सहारा इंडिया के चेयरमैन सहारा सुब्रत राय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। बिहार के नवादा जिला उपभोक्ता फोरम ने वारंट जारी किया।

Open in App
ठळक मुद्देसहारा इंडिया के चेयरमैन सहारा श्री सुब्रत राय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। सहारा इंडिया के विरुद्ध उपभोक्ता फोरम में वाद दायर किया।आयोग के इस आदेश की चर्चा हर ओर हो रही है।

बिहार के नवादा जिला उपभोक्ता फोरम ने जमाकर्ता को समय पर राशि वापस नहीं करने के मामले में सहारा इंडिया के चेयरमैन सहारा सुब्रत राय के अलावा सहारा बैंक के सेक्टर मैनेजर, नवादा और रीजनल वर्कर, रीजनल कार्यालय बिहारशरीफ के विरुद्ध गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट निर्गत किया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नवादा शहर के जवाहर नगर निवासी पूनम सिन्हा ने फोरम में वाद दायर करते हुए कहा था कि उनके पति निर्मल कुमार सिन्हा ने सहारा इंडिया में 12।04 लाख रुपये जमा किए थे। अवधि पूर्ण होने के बाद उसका भुगतान एक जून 2019 को किया जाना था। इस बीच उनके पति निर्मल कुमार सिन्ह की मृत्यु हो गई। इसके बाद पूनम जब भुगतान के लिए सहारा के कार्यालय गईं तो राशि का भुगतान करने की बजाय दूसरी स्कीम में राशि जमा करने का दबाव बनाया गया। 

इस पर उन्होंने सहारा इंडिया के विरुद्ध उपभोक्ता फोरम में वाद दायर किया। इसके बाद दोनों पक्षों को सुनने के बाद फोरम के अध्यक्ष अमर ज्योति श्रीवास्तव व सदस्य डॉ। पूनम शर्मा ने तीन फरवरी 2021 को आदेश पारित करते हुए 11 फीसदी सूद के साथ जमा राशि 12।04 लाख रुपये भुगतान का आदेश दिया। साथ ही मानसिक प्रताडना व वाद खर्च के रूप में 20 हजार रुपये भी भुगतान करने का आदेश जारी किया था। 

लेकिन इसके बाद भी आदेश पर अमल नहीं किया गया। फोरम के आदेश की अवहेलना को गंभीरता से लेते हुए लखनऊ के एसएसपी को गिरफ्तारी वारंट भेजते हुए सुब्रत राय को गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया है। यहां उल्लेखनीय है कि सहारा में जमाकर्ताओं को रूपये वाप्स नही किये जाने के कई मामले प्राय: सामने आते रहते हैं। सहारा के द्वारा जमाकर्ताओं को लगातार यह दबाव दिये जाने की बात सामने आती रहती है कि वह एक के बाद दूसरे स्कीम में पैसा को ट्रांसफर करे। 

यह मामला सरकार के सामने भी उठ चुका है, लेकिन सुब्रत राय के सामने सभी लोग बौने बन चुपी साध लेते हैं। जिसके फलस्वरूप लाखों जमाकर्ता अपने पैसे वापस लेने के लिए भटकने को मजबूर हो रहे हैं।

टॅग्स :सुब्रत रॉयबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील