लाइव न्यूज़ :

कश्मीरी कार्यकर्ता की गिरफ्तारी नौकरशाही की निरंकुश ताकत का नतीजा: उमर अब्दुल्ला

By भाषा | Updated: June 15, 2021 21:02 IST

Open in App

श्रीनगर, 15 जून नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि कश्मीरी राजनीतिक कार्यकर्ता को उसकी टिप्पणी के लिए गिरफ्तार किया जाना नौकरशाही की 'निरंकुश' ताकत का नतीजा है। अब्दुल्ला ने कहा कि ऐसे बयान के लिए किसी को जेल भेजा जाना जिससे कोई नुकसान नहीं हुआ हो, अस्वीकार्य है।

जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले के सफापोरा के सज्जाद राशि सोफी (50) ने, 10 जून को मानसबल में ‘जनता दरबार’ के दौरान उप राज्यपाल के सलाहकार बशीर खान से कहा था कि वह क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के बारे में केंद्र शासित प्रदेश में बाहर से आए अधिकारियों की तुलना में बेहतर समझ रखते हैं क्योंकि वह स्थानीय निवासी हैं।

सोफी की टिप्पणी से गांदरबल की उपायुक्त कृतिका ज्योत्सना नाराज हो गईं और पुलिस रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने अपनी सीट से खड़े होकर सोफी के बयान पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। ज्योत्सना उत्तर प्रदेश कॉडर की आईएएस अधिकारी हैं।

उसी रात सोफी को पुलिस ने तलब किया और भारतीय दंड संहिता की धारा 153 के तहत उस पर मामला दर्ज किया। अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, “किसी को हिरासत में लेने का इससे बदतर कारण मुझे नहीं समझ में आता। मुझे इसलिए हिरासत में लिया गया था क्योंकि मैंने लोगों से वोट करने की अपील की थी। ऐसा मत देने पर जिससे किसी को नुकसान न हो, किसी को जेल भेज देना स्वीकार्य नहीं है। ऐसा तब होता है जब नौकरशाही की ताकत निरंकुश हो जाती है।”

सोफी को यहां एक स्थानीय अदालत से शनिवार को जमानत मिल गई। इसके बाद भी पुलिस ने सोफी को रिहा नहीं किया और उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 107 के तहत मामला दर्ज कर लिया। इस धारा में मामला दर्ज होने पर किसी ऐसे व्यक्ति को निवारक हिरासत में रखा जा सकता है जिससे शांति को खतरा हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा