लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमले पर बोले मोदी- बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत, सेना को सजा देने की खुली छूट

By भाषा | Updated: February 16, 2019 16:48 IST

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बृहस्पतिवार को हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों की मौत हो गई थी, जबकि पांच अन्य घायल हैं। जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमलावर ने 200 किलोग्राम विस्फोटक से भरे एक वाहन से सीआरपीएफ की बस को टक्कर मारकर इस हमले को अंजाम दिया था।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादी हमले में शहीद सीआरपीएफ के 40 जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों को हमले के साजिशकर्ताओं को सजा देने की पूरी आजादी दे दी गई है। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के पंधरवड़ा में कई परियोजनाओं की शुरूआत करने पहुंचे प्रधानमंत्री ने एक जनसभा में कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का पर्याय बन गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा, "पुलवामा के शहीदों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। हमारे सुरक्षा बलों को हमले के साजिशकर्ताओं को सजा देने की खुली छूट दे दी गई है।" उन्होंने कहा कि आतंकी संगठन छिपने की कितनी भी कोशिश कर लें, उन्हें खोजकर उनके अपराधों की सजा दी जाएगी।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बृहस्पतिवार को हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों की मौत हो गई थी, जबकि पांच अन्य घायल हैं। जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमलावर ने 200 किलोग्राम विस्फोटक से भरे एक वाहन से सीआरपीएफ की बस को टक्कर मारकर इस हमले को अंजाम दिया था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "हम पुलवामा के शहीदों के परिवारों का दर्द महसूस कर सकते हैं, हम आपके गुस्से को समझते हैं।"

पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, "दिवालिया होने की कगार पर खड़ा देश अब आतंक का दूसरा नाम बन गया है।" मोदी ने रैली के दौरान लोगों से पूछा, क्या आप मेरे काम और मेरे प्रयासों से खुश हैं? 

एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने आदिवासी छात्रों के लिये एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल का उद्घाटन किया और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए घरों की चाबियां लाभार्थियों को सौंपी। मोदी ने अजनी (नागपुर)-पुणे ट्रेन सेवा का वीडियो लिंक के जरिये उद्घाटन किया और महाराष्ट्र राज्य ग्रामीण महिला आजीविका मिशन (एमएसआरएलएम) के तहत महिला सहायता समूहों को चेक भी बांटे।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाजम्मू कश्मीरनरेंद्र मोदीमोदीसीआरपीएफसीमा सुरक्षा बल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत