लाइव न्यूज़ :

सेना के चयन बोर्ड ने पांच महिला अधिकारियों को कर्नल रैंक पर पदोन्नत करने को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: August 23, 2021 18:30 IST

Open in App

रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि सेना के चयन बोर्ड ने 26 साल की सेवा पूरी करने के बाद पांच महिला अधिकारियों को कर्नल रैंक पर पदोन्नत करने का रास्ता साफ कर दिया है। मंत्रालय ने कहा कि यह पहली बार है कि सिग्नल कोर, इलेक्ट्रॉनिक एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स (ईएमई) कोर और इंजीनियर्स कोर में सेवारत महिला अधिकारियों को कर्नल रैंक पर पदोन्नत करने को मंजूरी दी गई है। एक बयान में कहा गया है, ‘‘भारतीय सेना के एक चयन बोर्ड ने सेवा के 26 साल पूरे होने के बाद पांच महिला अधिकारियों को कर्नल रैंक पर पदोन्नत करने का रास्ता साफ कर दिया।’’ पहले, कर्नल रैंक पर पदोन्नति केवल सेना चिकित्सा कोर (एएमसी), जज एडवोकेट जनरल (जेएजी) और सेना शिक्षा कोर (एईसी) में महिला अधिकारियों के लिए लागू थी। ‘‘कर्नल टाइम स्केल’’ रैंक के लिए चुनी गई पांच महिला अधिकारियों में सिग्नल कोर से लेफ्टिनेंट कर्नल संगीता सरदाना, ईएमई कोर से लेफ्टिनेंट कर्नल सोनिया आनंद और लेफ्टिनेंट कर्नल नवनीत दुग्गल, और इंजीनियर्स कोर से लेफ्टिनेंट कर्नल रीनू खन्ना और लेफ्टिनेंट कर्नल रिचा सागर शामिल हैं। पांच महिला अधिकारियों को कर्नल रैंक देने का यह कदम उच्चतम न्यायालय द्वारा महिला अभ्यर्थियों को पांच सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की प्रवेश परीक्षा में शामिल होने की अनुमति देने के कुछ दिनों बाद आया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअब प्राइवेट कंपनियां भी बनाएंगी गोला-बारूद और मिसाइल, रक्षा मंत्रालय उठाया बड़ा कदम

भारतरक्षा क्षेत्र में क्षमता की उड़ान को दुनिया ने देखा

भारतशिक्षा की कीमत पर फलता-फूलता दुनिया का रक्षा बजट 

भारत'ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए 100 आतंकी', सर्वदलीय मीटिंग में बोले राजनाथ सिंह

भारतPahalgam Attack: भारत-पाक के बीच तनाव को देखते हुए आर्म्स फैक्ट्रियों ने छुट्टियां कैंसिल, कर्मचारियों को उत्पादन बढ़ाने का आदेश

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया