सेना पर्चा लीक मामला : लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक का अधिकारी गिरफ्तार

By भाषा | Published: May 17, 2021 11:42 PM2021-05-17T23:42:47+5:302021-05-17T23:42:47+5:30

Army Form Leaked Case: Lt Col Rank Officer Arrested | सेना पर्चा लीक मामला : लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक का अधिकारी गिरफ्तार

सेना पर्चा लीक मामला : लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक का अधिकारी गिरफ्तार

पुणे 17 मई महाराष्ट्र के पुणे में सेना भर्ती प्रश्न पत्र लीक मामले में पुलिस ने सेना के एक लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक के अधिकारी को गिरफ्तार किया है।

पुणे पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। इस मामले में अब तक सेना के तीन अधिकारियों समेत कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुणे के पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता ने कहा, ‘‘सेना भर्ती प्रश्न पत्र लीक मामले में हमने लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है।’’

इस मामले में उन्होंने विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया।

इससे पहले इस मामले में सेना में मेजर रैंक के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था।

गौरतलब है कि सेना में भर्ती के लिए 28 फरवरी को पुणे के बीईजी केन्द्र समेत देश के 40 हिस्सों में परीक्षा का आयोजन किया जाना था, लेकिन प्रश्न पत्र लीक होने के कारण परीक्षा को रद्द करना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Army Form Leaked Case: Lt Col Rank Officer Arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे