लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव का UP सीएम पर हमला, कहा- योगी समाजवादियों से माफी मांगें

By IANS | Updated: February 11, 2018 23:51 IST

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य ने समाजवादी विचारधारा को आतंकवादी बताकर आजादी के आंदोलन का अपमान किया है

Open in App

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य ने समाजवादी विचारधारा को आतंकवादी बताकर आजादी के आंदोलन का अपमान किया है, इसलिए वह समाजवादियों से माफी मांगें। 

पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश ने कहा, "चूंकि भाजपा-आरएसएस के लोग आजादी के आंदोलन में दूर-दूर तक शामिल नहीं रहे थे, इसलिए योगी उसके मूल्यों और आदर्शो से पूरी तरह अनभिज्ञ हैं। उन्हें तो संप्रदायवाद सिखाया गया है, वह समाजवाद को कैसे समझेंगे। नासमझी उनकी अपनी समस्या है, लेकिन समाजवादियों के बारे में आपत्तिजनक और अनैतिक बयान देना एक मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता। इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।" सपा प्रमुख ने कहा कि योगी समाजवादी पार्टी पर स्तरहीन और अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। राजनीति में शिष्टाचार नाम की चीज से उनका परहेज निंदनीय है। भाजपा अपने आचरण से लोकतंत्र का मजाक बना रही है।अखिलेश ने सवाल किया, "केंद्र सरकार ने चार वर्षो में उत्तर प्रदेश में कितना निवेश किया है? एक साल के अंदर यूपी में विकास का क्या काम हुआ है? नौजवान रोजगार न मांगे, इसलिए बच्चों को आतंकित कर उनकों परीक्षाओं से वंचित कर दिया गया है। यह सरकार चलाने का कौन सा तरीका है?"पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री को जनहित में काम करना चाहिए। लेकिन वह सिर्फ समाजवादी पार्टी को कोसने को ही अपना काम समझते हैं। लोग यह देखकर ताज्जुब कर रहे हैं कि जनकल्याण के मुद्दों पर बात करने के बजाय भाजपा बहकी-बहकी बातें क्यों करती है।" 

टॅग्स :अखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी