लाइव न्यूज़ :

तालिबान वाली टिप्पणी पर माफी मांगें महबूबा : भाजपा

By भाषा | Updated: August 22, 2021 22:56 IST

Open in App

जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा वापस दिए जाने की मांग को लेकर महबूबा मुफ्ती द्वारा अफगानिस्तान पर तालिबान के नियंत्रण का संदर्भ देने की आलोचना करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को कहा कि पीडीपी अध्यक्ष को इस संबंध में माफी मांगनी चाहिए। भाजपा ने मांग की है कि इसकी जांच भी होनी चाहिए कि महबूबा का संगठन (तालिबान) के साथ कोई संबंध तो नहीं है। महबूबा पर नाराजगी जताते हुए भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के महासचिव और पूर्व एमएलसी विबोध गुप्ता ने कहा कि केन्द्र शासित प्रदेश अब उनके राजनीतिक ‘छल और पाखंड’ का शिकार नहीं बनेगा। उन्होंने कहा, ‘‘लोगों ने ध्रुवीकरण की राजनीति को पूरी तरह से नकार दिया है और बार-बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों में अपना विश्वास जताया है।’’ गुप्ता ने महबूबा के ‘उच्छृंखल बयान’ की निंदा करते हुए कहा कि उन्होंने ‘‘आतंकवादी संगठन तालिबान और हमारे युवाओं के बीच तुलना करके’’ जम्मू-कश्मीर के युवाओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'