कलाम के जन्मदिन को राष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में मनाया जाए: भाजपा

By भाषा | Published: June 17, 2019 04:46 AM2019-06-17T04:46:36+5:302019-06-17T04:46:36+5:30

भाजपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य आनंद भास्कर रापोलू ने केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को लिखे पत्र में कहा कि संयुक्त राष्ट्र पहले ही इस दिन को 'विश्व छात्र दिवस' घोषित कर चुका है।

APJ Kalam's birthday celebrated as National Student Day: BJP | कलाम के जन्मदिन को राष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में मनाया जाए: भाजपा

कलाम के जन्मदिन को राष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में मनाया जाए: भाजपा

तेलंगाना में भाजपा के एक नेता ने पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के जन्मदिन (15 अक्टूबर) को राष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव रखा है।

भाजपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य आनंद भास्कर रापोलू ने केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को लिखे पत्र में कहा कि संयुक्त राष्ट्र पहले ही इस दिन को 'विश्व छात्र दिवस' घोषित कर चुका है।

उन्होंने कहा कि विभिन्न शिक्षण संस्थान पहले से ही कलाम के जन्मदिन को अपने तरीके से मना रहे हैं। रापोलु ने पत्र में लिखा कि मैं आपके द्वारा 15 अक्टूबर को शीघ्र ही राष्ट्रीय छात्र दिवस घोषित करने की प्रार्थना करता हूं। आप सभी स्तरों के शैक्षिक संस्थानों में निष्ठापूर्वक इसे मनाया जाना सुनिश्चित करें। 

Web Title: APJ Kalam's birthday celebrated as National Student Day: BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे