लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल पर हमलावर हुए अनुराग ठाकुर, कहा- 'शराब घोटाले में वो...'

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 31, 2022 12:43 IST

भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान में एक कार्यक्रम के लिए पंजाब के मोहाली पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देअनुराग ठाकुर ने केजरीवाल पर राष्ट्रीय राजधानी में 'शराब (नीति) घोटाले' में सरगना होने का आरोप लगाया।ठाकुर ने दिल्ली और पंजाब में सत्तासीन आप की आलोचना की।उन्होंने आप की अगले महीने होने वाले गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनावों में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद को 'भ्रष्ट' करार दिया।

मोहाली: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर राष्ट्रीय राजधानी में 'शराब (नीति) घोटाले' में सरगना होने का आरोप लगाया। इसी सिलसिले में पिछले महीने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से सीबीआई ने पूछताछ की थी। ठाकुर ने दिल्ली और पंजाब में सत्तासीन आप की आलोचना की और अगले महीने होने वाले गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनावों में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद को 'भ्रष्ट' करार दिया।

उन्होंने अपनी बात को रेखांकित करने के लिए मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में जेल में बंद दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन का हवाला दिया। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए ठाकुर ने कहा, "उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड (और) गोवा की तरह हम हिमाचल और गुजरात में अपनी सरकार को दोहराएंगे। आप को पंजाब की तरफ देखना चाहिए भ्रष्टाचार चरम पर है भ्रष्टाचार के चलते दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री जेल में हैं। शराब घोटाले में सरगना हैं अरविंद केजरीवाल!"

कथित दिल्ली शराब घोटाला राष्ट्रीय राजधानी में नगरपालिका चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी बनाम भारतीय जनता पार्टी के एक प्रमुख फ्लैशपोइंट में बदल गया है, जो खुद एक अदालती लड़ाई का विषय है। शहर के आबकारी विभाग का नेतृत्व सिसोदिया कर रहे हैं, जो 2021-22 के लिए शराब लाइसेंस के लिए निविदा प्रक्रिया में कथित रूप से अनुचित लाभ प्रदान करने के लिए जांच के दायरे में है। 

टॅग्स :अनुराग ठाकुरअरविंद केजरीवालAam Aadmi Partyमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया