कोरोना वायरस के उपचार के बाद एंटनी को मिली अस्पताल से छुट्टी
By भाषा | Published: December 4, 2020 08:53 PM2020-12-04T20:53:57+5:302020-12-04T20:53:57+5:30
नयी दिल्ली, चार दिसंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी और उनकी पत्नी को कोरोना वायरस संक्रमण के उपचार के बाद शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
उनके पुत्र अनिल के. एंटनी ने ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी।
वे पिछले 17 दिनों से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती थे।
उन्होंने कहा, ‘‘श्री एंटनी और श्रीमती एंटनी की जांच में अब कोरोना वायरस के संक्रमण नहीं होने की पुष्टि हुई है। 17 दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद आज उन्हें छुट्टी दे दी गई।’’
अनिल ने एम्स के चिकित्सा दल और अपने पिता के शुभचिंतकों का आभार प्रकट किया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।