लाइव न्यूज़ :

एंटीलिया बम दहशत मामला: एनआईए को सुनील माने की हिरासत मिली

By भाषा | Updated: April 23, 2021 18:32 IST

Open in App

मुंबई, 23 अप्रैल राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की विशेष अदालत ने उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर एसयूवी मिलने के मामले में गिरफ्तार पुलिस अधिकारी सुनील माने को शुक्रवार को 28 अप्रैल तक केंद्रीय जांच एजेंसी की हिरासत में भेज दिया और निलंबित सहायक निरीक्षक सचिन वाजे की न्यायिक हिरासत की अवधि पांच मई तक बढ़ा दी।

अंबानी के घर के बाहर एसयूवी से विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी।

एनआईए ने माने को अंबानी के घर के बाहर एसयूवी मिलने और कारोबारी मनसुख हिरन की हत्या के संबंध में शुक्रवार सुबह गिरफ्तार किया था।

एनआईए की ओर से पेश हुए विशेष लोक अभियोजक प्रकाश शेट्टी ने अदालत से कहा कि केंद्रीय एजेंसी माने से पूछताछ करना चाहती है और उनके इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं फोन कॉल से जुड़ी जानकारी हासिल करना चाहती है क्योंकि माने हिरन की कथित हत्या में ‘‘शामिल’’ थे।

एजेंसी ने विशेष अदालत को बताया कि जिस जगह हिरन की हत्या हुई, वहां माने संभवत: मौजूद था। माने के वकील आदित्य गोरे ने इन आरोपों को खारिज किया।

गोरे ने अदालत को कहा कि एनआईए माने से पहले भी पूछताछ कर चुकी है और वह जांच में सहयोग कर रहे हैं।

माने इस मामले में गिरफ्तार हुए तीसरे पुलिस अधिकारी हैं। इससे पहले वाजे और अपराध शाखा के उनके साथी रियाज काजी को गिरफ्तार किया गया था।

काजी और वाजे दोनों ही वर्तमान में जेल में बंद हैं।

एनआईए, अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर फरवरी में एसयूवी मिलने की घटना में वाजे और अन्य की भूमिका की जांच कर रही है। कुछ दिन बाद पड़ोस के ठाणे जिले में हिरन मृत मिले थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे