लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के छठे सीरो सर्वेक्षण में 90 फीसदी से अधिक लोगों में एंटीबॉडी पायी गई

By भाषा | Updated: October 27, 2021 20:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर दिल्ली में कराए गए छठे सीरो सर्वेक्षण में शामिल 90 फीसदी से अधिक लोगों के शरीर में कोरोना वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी पायी गई है। सरकार को बुधवार को सौंपी गई रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।

एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि इसका मतलब यह है कि दिल्ली को महामारी की दूसरी लहर जैसी तबाही मचाने वाली किसी अन्य लहर का सामना तब तक नहीं करना पड़ेगा, जब तक कि वायरस का कोई अन्य गंभीर स्वरूप सामने नहीं आता।

अधिकारी ने कहा, '' हालांकि, सीरो सर्वेक्षण में उच्च स्तर पर एंटीबॉडी विकसित होने की जानकारी सामने आने के बावजूद हम ये नहीं कह सकते कि दिल्ली ने हर्ड इम्युनिटी (सामूहिक रोग प्रतिरोधक क्षमता) प्राप्त कर ली है।''

एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, '' हमने छठे सीरो सर्वेक्षण के दौरान एकत्र किए गए नमूनों में से 90 फीसदी से अधिक में कोविड एंटीबॉडी का पता लगाया है।''

छठे सीरो सर्वेक्षण के अंतर्गत 24 सितंबर से नमूने एकत्र करना शुरू किया गया था। राष्ट्रीय राजधानी से कुल 28,000 नमूने एकत्र किए गए थे।

सूत्रों ने बताया कि प्रत्येक जिले में सीरो सकारात्मक दर 85 फीसदी से अधिक रही जिसमें पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या अधिक रही।

गौरतलब है कि दिल्ली में जनवरी में कराए गए पांचवें सीरो सर्वेक्षण में 56 फीसदी से अधिक लोगों में एंटीबॉडी पायी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?