लाइव न्यूज़ :

तेंदुए के हमले में एक और महिला की मौत

By भाषा | Updated: December 20, 2020 16:59 IST

Open in App

पिथौरागढ़, 20 दिसंबर उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के पिथौरागढ़ वन प्रभाग के पुखोरा गांव में तेंदुए के हमले में एक और महिला की मौत हो गई । क्षेत्र में पिछले दो दिनों में तेंदुए के हमले की यह दूसरी घटना है ।

लीला देवी (45) शनिवार शाम अपने घर के बाहर गौशाला में पशुओं को चारा दे रही थी कि तभी उस पर तेंदुए ने आक्रमण किया और घसीटकर उसे झाड़ियों में ले गया ।

राजस्व उपनिरीक्षक नवीन कापड़ी ने बताया कि महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने से पहले ही वह दम तोड़ चुकी थी ।

क्षेत्र के खोलीगांव में 18 दिसंबर को भी तेंदुए के हमले में सरूली देवी नामक महिला की मौत हो गयी थी ।

वन क्षेत्र के सब डिवीजनल अधिकारी नवीन पंत ने कहा कि दोनों गांवों के आसपास होने के कारण दोनों घटनाओं में एक ही तेंदुए के शामिल होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'