लाइव न्यूज़ :

बागी विधायक चिमणराव पाटिल ने वीडियो जारी कर बताया एकनाथ शिंदे के खेमे में क्यों हुए वे शामिल, देखें Video

By रुस्तम राणा | Updated: June 25, 2022 21:47 IST

इस वीडियो में पाटिल कहते हैं कि हम परंपरागत रूप से एनसीपी और कांग्रेस के प्रतिद्वंद्वी हैं, वे निर्वाचन क्षेत्रों में हमारे प्राथमिक चुनौती हैं। हमने सीएम उद्धव ठाकरे से अनुरोध किया कि प्राकृतिक गठबंधन किया जाना चाहिए।" 

Open in App
ठळक मुद्देपाटिल ने सीएम ठाकरे से प्राकृतिक गठबंधन बनाने का किया अनुरोधकहा- एनसीपी-कांग्रेस हमारे चुनावी क्षेत्र में परंपरागत प्रतिद्वंद्वी रहे हैं

गुवाहाटी: शिवसेना के बागी विधायक चिमणराव पाटिल ने वीडियो जारी कर यह बताया है कि वे एकनाश शिंदे के खेमे में शामिल क्यों हुए हैं। उनका वीडियो खुद बागवत का नेतृत्व कर रहे एकनाथ शिंदे ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। शिवसेना के बागी नेता शिंदे ने शनिवार को अपने खेमे के एक विधायक, एरांडोल के विधायक चिमणराव पाटिल का एक वीडियो अपलोड किया है। 

इस वीडियो में पाटिल कहते हैं कि हम परंपरागत रूप से एनसीपी और कांग्रेस के प्रतिद्वंद्वी हैं, वे निर्वाचन क्षेत्रों में हमारे प्राथमिक चुनौती हैं। हमने सीएम उद्धव ठाकरे से अनुरोध किया कि प्राकृतिक गठबंधन किया जाना चाहिए।" 

पाटिल ने कहा, चूंकि सीएम की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई, हमारे नेता एकनाथ शिंदे ने स्टैंड लिया। शिवसेना का हर कार्यकर्ता स्वाभाविक गठबंधन चाहता है। एकनाथ शिंदे द्वारा ट्वीट किए गए एक वीडियो में शिवसेना के बागी विधायक चिमनराव पाटिल ने कहा कि शिवसेना के दो तिहाई से अधिक विधायकों और 10 निर्दलीय विधायकों द्वारा विद्रोह का समर्थन किया जा रहा है।

बता दें कि जब से शिंदे ने इस सप्ताह की शुरुआत में ठाकरे के खिलाफ बगावत शुरू की थी, तब से वह उन विधायकों के वीडियो अपलोड कर रहे हैं, जो उनके पक्ष में हैं। असम के गुवाहाटी में एक होटल में ठहरे हुए सभी बागी विधायक चाहते हैं कि मुख्यमंत्री राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस के साथ बने महा विकास अघाड़ी गठबंधन खत्म कर दें और हिंदुत्व के एजेंडे को न छोड़ें। 

शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन, जिसे महा विकास अघाड़ी (एमवीए) कहा जाता है, नवंबर 2019 में अस्तित्व में आया था, जब ठाकरे के नेतृत्व वाले संगठन ने अपने लंबे समय के सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ अलग होने का फैसला किया था। 

टॅग्स :शिव सेनाएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतआमिर खान ने 'तारे जमीन पर' की थी और हमने फिल्म 'सारे ज़मीन पर' की थी?, एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर साधा निशाना

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्कीLMOTY 2026: अशोक सराफ को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड', कहा- यह पुरस्कार सिर्फ मेरा नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है